पहले जानिए क्या है मामाल?
शो के हालिया एपिसोड में समय रैना और शेरोन वर्मा के बीच मजाक-मजाक में हुई बातचीत तब पर्सनल हो गई, जब दोनों कॉमेडियन ने एक-दूसरे की जड़ों को लेकर मजाक किया।
- एपिसोड में समय ने कहा, 'शेरोन इतनी बिहारी हैं कि उसे लगता है कि इबोला का मतलब है किसी ने कुछ कहा है (बोला है)।'
- इस पर शेरोन ने जवाब दिया कि, 'समय इतना कश्मीरी है कि उसे 'स्टोन' होना (नशे में धुत होना) पसंद है।'
- इसके जवाब में समय ने कहा, 'पता है, शेरोन वर्मा एक बिहारी है जो नौकरी की तलाश में मुंबई आई थीं। बिहारी अक्सर ऐसा करते हैं।'
- इस पर शेरोन ने पलटवार करते हुए कहा, 'कम से कम मैंने अपना राज्य अपनी मर्जी से छोड़ा था।'
भाजपा विधायक राम कदम ने क्या दी प्रतिक्रिया?
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के दौरान इस मामले पर भाजपा विधायक राम कदम ने कहा, ‘समाज में कुछ ऐसी ताकतें हैं जो सिर्फ प्रसिद्धि पाने के लिए जानबूझकर विवादास्पद बयान देती हैं। उनका एकमात्र उद्देश्य प्रसिद्धि हासिल करना है। हमें यह समझना होगा कि सनातन हिंदू धर्म के देवी-देवताओं और कश्मीरी पंडितों का उपहास नहीं किया जा सकता। कोई जानबूझकर आपत्तिजनक काम करके बाद में माफी नहीं मांग सकता। इस बीच, उन्हें पूरे देश में मुफ्त में मनचाही प्रसिद्धि मिल जाती है।’
क्या बोले मंत्री मिथलेश तिवारी?
इसी मामले पर बयान देते हुए बिहार के मंत्री मिथलेस तिवारी ने कहा, ‘हमारे देश के किसी भी नागरिक के विरुद्ध कोई भी अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है। ऐसी टिप्पणी करने वाले देश को तोड़ने की बात कर रहे हैं। हम अखंड भारत का सपना देखने वाले लोग हैं, और हमारे लिए राजा और आम आदमी बराबर हैं।’