इन प्रोजेक्ट पर काम करने वाली हैं सामांथा
सामांथा रुथ प्रभु ने न्यूज24 के साथ अपने एक इंटरव्यू में अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में बात ही है। सामांथा ने बताया है कि वह जल्द ही 'बंगाराम' फिल्म से बतौर फिल्म निर्माता डेब्यू करने वाली हैं। उन्होंने बताया है कि 'रक्त ब्रह्मांड' सीरीज को भी प्रोड्यूज करने वाली हैं। यह सीरीज अभी प्रोडक्शन फेज में है।
यह खबर भी पढ़ें: Govinda: क्या गोविंदा का हो रहा है डिवोर्स? एक्टर की पत्नी सुनीता ने पिछले दिनों कहा- ‘अलग-अलग रहते हैं’
फिल्म है सामांथा का पहला प्यार
सामांथा रुथ प्रभु ने बताया 'मुझे जल्द ही रक्त ब्रह्मांड को खत्म करके दूसरी फिल्मों का काम पूरा करना है, जो अगले महीने में रिलीज होने वाली हैं। एक या दो महीने में बहुत काम हैं जो खत्म करने हैं।' उन्होंने फिल्मों को लेकर अपने प्यार के बारे में बताया है। मुझे लगता है कि फिल्मों से मेरी दूरी अब खत्म हो चुकी। यह मेरा पहला प्यार है। सामांथा रुथ प्रभु को पिछली बार 'सिटाडेल; हनी बनी' में वरूण धवन के साथ देखा गया था। फिल्म का निर्देशन राज डीके ने किया था।
यह खबर भी पढ़ें: Shahid Kapoor Birthday: एक्टर बनने की राह नहीं रही आसान, अभिनय से पहले क्या करते थे शाहिद कपूर?