फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने निर्माता चिट्टीबाबू पर कसा तंज, कहा- लोगों ने अपने कान में बाल उगा लिए हैं

Sun, 23 Apr 2023 01:37 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पिछले दिनों सामंथा की फिल्म ‘शाकुंतलम’ के बॉक्स ऑफिस पर विफल होने के बाद निर्माता चिट्टी बाबू ने उनके करियर के बारे में टिप्पणी की थी। अब सामंथा ने उनके बयान पर पलटवार किया है।
विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी एक्ट्रेस खबरों में छाई रहती हैं। हाल ही में सामंथा सीरीज 'सिटाडेल' के वर्ल्ड प्रीमियर में शामिल हुईं, जिसके बाद एक बार फिर लोगों ने उनके व्यक्तिगत जीवन में ताकझांक शुरू कर दी है। पिछले दिनों सामंथा की फिल्म ‘शाकुंतलम’ के बॉक्स ऑफिस पर विफल होने के बाद निर्माता चिट्टी बाबू ने उनके करियर के बारे में टिप्पणी की थी। अब सामंथा ने उनके बयान पर पलटवार किया है।

विज्ञापन

 

 चिट्टी बाबू ने सामंथा पर कसा तंज

 पिछले दिनों  चिट्टी बाबू ने अपने हालिया इंटरव्यू में सामंथा को लेकर तंज कसते हुए कहा है कि सामंथा का फिल्मों में करियर खत्म हो चुका है, और अब वह दोबारा स्टारडम नहीं पा सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक त्रिपुरनेनी चिट्टी बाबू ने यह दावा सामंथा के फिल्म प्रमोशन के तरीके को देखकर कहा। यही नहीं, उन्होंने सामंथा पर यह भी आरोप लगाया कि फिल्म को प्रमोट करने के लिए अपनी बीमारी और हेल्थ कंडीशन का इस्तेमाल कर रही हैं। 

Kajol Post: काजोल ने परेशान होकर ट्रोल्स को दी गाली! क्रिप्टिक नोट से सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

सामंथा ने भी किया पलटवार

अब सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा है कि वह गूगल पर कैसे लोगों के कान से बाल उगते हैं" खोज रही थी। यह ढूंढने के बाद उन्हें यह पता चला कि यह आदमियों  में बढ़े हुए टेस्टोस्टेरोन के कारण होता है। उन्होंने  हैशटैग के साथ अपनी खोज का स्क्रीनशॉट साझा किया। अब सामंथा के इस पोस्ट के बाद लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि यह उन्होंने निर्माता चिट्टी बाबू का मजाक उड़ाने के लिए पोस्ट किया है।

KKBKKJ: 'प्लीज फरहाद सामजी को हेरा फेरी 3 से हटा दो..', सलमान की फिल्म का हाल देख निर्देशक पर भड़के फैंस

विज्ञापन

फिल्म  'शाकुंतलम’ में आई थीं नजर

आपको बता दें कि फिल्म 'शाकुंतलम’ कालिदास के नाटक 'शकुंतला' पर आधारित है, जो एक पौराणिक महाकाव्य कथा है। फिल्म में सामंथा के साथ देव मोहन मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। साथ ही फिल्म में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बेटी अल्लू अरहा 'भरत' के रूप में नजर आईं। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें