साउथ इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी पर नाराज होती दिख रही हैं। आइए जानते हैं आखिर किस बात पर अभिनेत्री ने दिया ऐसा रिएक्शन।
क्या है वायरल वीडियो?
वायरल वीडियो में सामंथा रुथ प्रभु को जिम से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है, जिसमें वह जिम के आउटफिट में दिख रही हैं। साथ ही वीडियो में उन्हें फोन पर बात करते हुए देखा जा सकता है। जब वह बाहर निकलती हैं, तो उनकी कार वहां नहीं दिखती है, जिस कारण वह मुड़कर वापस अंदर चली जाती हैं। वहीं, वीडियो में पैपराजी उनकी तस्वीरें खींचते दिख रहे हैं। इस पर एक्ट्रेस ने गुस्से में आकर पैपराजी से कहा, ‘बंद करो, प्लीज।’ इतना कहकर वह घर जाने के लिए अपनी कार में बैठ जाती हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Mahesh Jirawala: कौन हैं महेश जीरावला? जो अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद हुए लापता, परिवार को मौत की आशंका
नेटिजंस दे रहे प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि मीडिया वालों के पास इतना समय कहां से आ जाता है कि वो कहीं भी आ जाते हैं। दूसरे यूजर ने पैपराजी को सलाह दी कि जो आपको इज्जत ना दें उनके पास नहीं जाना चाहिए। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि देखा लापरवाही का नतीजा।
सामंथा रुथ प्रभु का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा रूथ प्रभु को आखिरी बार निर्देशक राज और डीके की ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में देखा गया था। इसमें उनके साथ वरुण धवन प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। वह अब ‘रक्त ब्रह्मांड’ और तेलुगु फिल्म ‘बंगारम’ पर काम कर रही हैं। सामंथा ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत पहली फिल्म ‘शुभम’ बनाई। इसमें उन्होंने एक कैमियो भी किया है।