फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामंथा रुथ बेबी शावर: अभिनेत्री ने शेयर किए गोद भराई के फोटो, ट्रेडिशनल ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं

Wed, 18 Nov 2026 12:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Samantha Ruth Prabhu Baby Shower: अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु मां बनने वाली हैं।
  • पति राज निदिमोरु के साथ वे अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी।
  • एक्ट्रेस की बेबी शावर सेरेमनी हुई, जिसकी झलकियां उन्होंने फैंस के साथ शेयर की हैं।
विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु-राज निदिमोरु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर किलकारी गूंजने वाली है। कपल माता-पिता बनने वाले हैं। सामंथा अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को एंजॉय कर रही हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ फोटोज शेयर करती नजर आती हैं। उन्होंने अब अपने बेबी शावर (गोद भराई) की झलकियां साझा की हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

सामंथा रुथ के बेबी शावर की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
सामंथा रुथ प्रभु ने आज बुधवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बेबी शावर की तस्वीरें साझा की हैं। पूरा परिवार मौजूद है। एक्ट्रेस लाल रंग के सूट में नजर आ रही हैं।

सामंथा रुथ के बेबी शावर की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
गोद भराई की रस्म पारंपरिक तरीके से पूरे रीति-रिवाज के साथ की गई। घर के बड़े लोगों ने आने वाले बच्चे के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। राज और सामंथा साथ बैठकर रस्में पूरी करते देखे जा सकते हैं। 

सामंथा रुथ के बेबी शावर की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
तस्वीरों के साथ सामंथा ने कैप्शन लिखा है, 'हम'। इसके साथ व्हाइट हार्ट इमोजी बनाए हैं। फोटोज में सामंथा हाथ जोड़कर प्रार्थना करती दिख रही हैं। इस दौरान उनके सिर पर हाथ रखकर अन्य लोग आशीर्वाद दे रहे हैं।
 
विज्ञापन

सामंथा - फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले सामंथा ने 09 नवंबर को अपनी एक फोटो शेयर की थी। इसमें वे बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी थीं। साथ में कैप्शन लिखा था, 'इस फोटो को ही मेरा मैटरनिटी शूट माना जाए'। बता दें कि राज और सामंथा ने 01 दिसंबर 2025 को शादी रचाई थी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें