एक्टर पर टिप्पणी की तो मिली थी धमकी
अपने वीडियो में आगे सोना ने कहा, ‘दस साल पहले , मैंने इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान के एक बयान पर विरोध जताया था। बस, फिर क्या? मुझे दुष्कर्म की धमकियां, छेड़छाड़ की गई तस्वीरें और असीमित ट्रोलिंग मिली। मेरी फैमिली और मम्मी को भी अभद्र शब्द सुनाए गए। इतनी की मुझे पुलिस में शिकायत करनी पड़ी।’
सोना मोहपात्रा, सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
'सफल लोगों के आस-पास रहना सफलता नहीं'
अपने इस वीडियो में सोना ने बताया कि लोगों ने सलमान को लेकर उनसे काफी कुछ कहा। फिल्मी दुनिया के लोगों ने उनसे कहा कि वह बहुत प्रतिभाशाली हैं मगर उन्हें सलमान खान के पंगा नहीं लेना चाहिए था। इस पर सोना ने अपनी राय रखते हुए कहा कि वह यहां तक अपनी मेहनत से पहुंची हैं। सफल लोगों के आस-पास रहकर सफल होने को वह सफलता नहीं मानतीं।