फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु: अभिनेत्री ने दिया बेटे को जन्म, साझा की पहली तस्वीर; जानिए क्या रखा नाम?

Fri, 20 Nov 2026 01:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Samantha Ruth-Raj Nidimoru Baby Boy: अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर किलकारी गूंजी है।
  • सामंथा ने बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर नन्हे मेहमान की पहली झलक दिखाई है।
  • इसी के साथ कपल ने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामंथा रुथ प्रभु मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। अभिनेत्री ने खुशखबरी साझा करते हुए बेटे की पहली झलक दिखाई है। हालांकि, उन्होंने बेबी बॉय का चेहरा रिवील नहीं किया है। कपल ने अपने बेटे का नाम देव निदिमोरु रखा है।

विज्ञापन

Trending Videos

सामंथा रुथ-राज ने किया बेटे का स्वागत - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
लिखा- 'हमारा बेटा...हमारी जिंदगी का सबसे खुशनुमा पल'
सामंथा के इंस्टाग्राम अकाउंट से आज शुक्रवार को एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें बेटे के जन्म की खुशखबरी शेयर की गई है। राज और सामंथा के घर नन्हे मेहमान का जन्म 19 नवंबर 2026 को हुआ। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'हमारा खूबसूरत बेबी बॉय। देव निदिमोरु। 19 नवंबर 2026, यह हमारी जिंदगी का अब तक का सबसे खुशनुमा पल है'।

सामंथा रुथ-राज - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
दिसंबर 2025 में हुई कपल की शादी
सामंथा रुथ ने 18 नवंबर को अपने बेबी शावर की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। आज शुक्रवार को उन्होंने मां बनने की गुड न्यूज शेयर की है। बता दें कि राज और सामंथा ने 01 दिसंबर 2025 को शादी रचाई थी। पहली एनिवर्सरी से पहले इस खूबसूरत जोड़ी के घर नन्हे मेहमान के आगमन ने खुशियों को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु - फोटो : इंस्टाग्राम
नयनतारा बोलीं- 'मुझे बहुत खुशी है रही है तुम्हारे लिए'
माता-पिता बनने पर सामंथा और राज निदिमोरु को फैंस शुभकामनाएं दे रहे हैं। अनन्या से लेकर नयनतारा, तमन्ना भाटिया तक कई सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिए हैं और बधाई दी है। नयनतारा ने लिखा है, 'बहुत बहुत मुबारक हो। तुम्हारे लिए मुझे बहुत खुशी हो रही है'। भूमि पेडनेकर ने भी कपल को बधाई देते हुए रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं।
वहीं यूजर्स लिख रहे हैं, 'सैम और राज आपकी जिंदगी का नया चैप्टर है। बेशुमार प्यार ही प्यार है। खुशियां हैं। सामंथा और बेबी देव के लिए खूब प्यार। वे स्वस्थ रहें'। वहीं एक यूजर ने लिखा है, 'प्रिंस आ गया है'।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें