फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान ने भूटान नरेश को किया बर्थडे विश, फैंस बोले- अगला पीएम सलमान सर को बनाए

Fri, 21 Feb 2025 05:45 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan: अभिनेता सलमान खान ने भूटान नरेश ‘जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक’ को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर उन्हें शुभकामना दी है। 
 
विज्ञापन
सलमान खान ने भूटान नरेश को जन्मदिन की बधाई दी - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सलमान खान ने भूटान नरेश ‘जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक’ को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। शुक्रवार को अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामना दी। उन्होंने भूटान नरेश की एक तस्वीर भी शेयर की। 

विज्ञापन

सलमान ने कहा- मेरे दोस्त मेरे भाई
अभिनेता सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर भूटान नरेश को बधाई देते हुए लिखा, भूटान के महामहिम ड्रुक ग्यालपो, मेरे दोस्त और भाई, राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आपका खास दिन खुशियों से भरा हो और आपके लोगों के प्यार से घिरा हो। मैं जल्द ही आपसे मिलने के लिए उत्सुक हूं।” 



यह खबर भी पढ़ें: Stand Up Comedians: हर्ष गुजराल से लेकर मुनव्वर फारूकी तक, फिल्मों में नजर आए ये स्टैंडअप कॉमेडियन्स

विज्ञापन

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
बॉलीवुड अभिनेता ने जैसे ही यह पोस्ट शेयर की अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर शेयर की यूजर्स ने मजेदार कमेंट करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा, “अगला पीएम सलमान सर को बनाना चाहिए।” एक और यूजर ने लिखा, “मुझे लगा आमिर खान हैं।” एक और यूजर ने लिखा,  “ये तो भूटान के सलमान खान लग रहे हैं। चेहरा भी मिल रहा है।” एक अन्य ने लिखा, “भाई का इंस्टाग्राम हैक हो गया।”


यह खबर भी पढ़ें: Ayaan Agnihotri Music: अयान अग्निहोत्री के म्यूजिक लॉन्च में दिखा पूरा 'खानदान', मां पर प्यार लुटाते दिखे सलमान


सलमान खान का वर्क फ्रंट
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय वह अपनी आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज किया गया है। इससे पहले फिल्म के टीजर ने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया था। सलमान खान को आखिरी बार वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जान’ में कैमियो करते हुए देखा गया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें