फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: आधी रात सलमान खान ने शेयर किया एक पोस्ट, बैकग्राउंड में रखी इस चीज ने इंटरनेट पर मचाई हलचल; देखें

Fri, 04 Jul 2025 11:00 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Tweet: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दमदार वापसी का संकेत दिया है। आइए जानते हैं एक्टर ने क्या लिखा। 

विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेता सलमान खान की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब रहते हैं। अब अभिनेता ने आज शुक्रवार की सुबह एक पोस्ट शेयर कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। इसमें अभिनेता ने एक संदेश लिखा है, जो चर्चा का विषय बन गया है। चलिए देखें अभिनेता ने क्या पोस्ट किया। 

सलमान खान की तस्वीर ने खींचा सबका ध्यान 

विज्ञापन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार सुबह 1 बजकर 11 मिनट पर एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया। इसमें अभिनेता कैमरे की तरफ देखते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। अभिनेता नीली टी-शर्ट पहने दिख रहे हैं और उनके पीछे टेबल पर अभिनेता का पोस्टर भी रखा हुआ है, जो पूरी तरह साफ नहीं दिख रहा है। 
 


मेहनत पर है विश्वास
इस ट्वीट को करते हुए सलमान खान ने लिखा, ‘मेहनत करो सही दिशा में। उन्हीं पर वो मेहरबान और बनाएगा उन्हींको उनके हुनर का पहलवान। अंग्रेजी में आप अनुवाद कर सकते हैं।’

विज्ञापन


यह खबर भी पढें: Mahhi Vij: टीवी एक्टर जय भानुशाली संग तलाक की बात पर आगबबूला हुईं माही विज, बोलीं- ‘क्या आप मेरे चाचा हैं?’


नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस ट्वीट के आते ही कि नेटिजंस की प्रतक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा की अभिनेता की आगामी फिल्म गलवान का पोस्टर। वहीं एक  अन्य यूजर ने कहा कि वो सलमान खान के विचार से सहमत हैं कि मेहनत से सफलता जरूर मिलती है। इसके अलावा और यूजर ने कहा कि वाह, भाईजान का पोस्टर आग नहीं जलवा है। 
 
 


सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान को आखिरी बार ‘सिकंदर’ फिल्म में देखा गया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। अब अभिनेता की आगामी फिल्म गलवान घाटी में हुए संघर्ष पर आधारित होगी, जिसमें वह एक आर्मी ऑफिसर के रोल में होंगे। इस फिल्म के आधिकारिक पुष्टि का फैंस को इंतजार है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें