पुलिस ने दोनों पर किया केस
इससे पहले 20 मई को एक पुरुष ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी। इस शख्स को सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके बाद 21 मई की रात को महिला ने सलमान खान के फ्लैट में घुसने की कोशिश की। गुरुवार को सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं और जांच शुरू कर दी है।
यह खबर भी पढ़े: Salman Khan: सलमान की सुरक्षा में चूक, दो दिन में घर में घुसे दो अंजान शख्स; गार्ड्स ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
मंगलवार को युवक ने की घर में घुसने की कोशिश
मंगलवार 20 मई को एक शख्स ने सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश की। बताया जाता है कि यह शख्स कार में पीछे छिपकर सलमान खान के बिल्डिंग परिसर में घुसने में कामयाब रहा। हालांकि सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि पकड़े गए युवक का नाम जितेंद्र कुमार सिंह है। उसका ताल्लुक छत्तीसगढ़ से है। युवक ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह सलमान खान से मिलना चाहता था।