फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditi Rao Hydari: अदिति राव हैदरी को Cannes में मिला अनोखा फैन, सोशल मीडिया यूजर ने दिए गजब-अजब रिएक्शन

Thu, 22 May 2025 10:15 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अदिति राव हैदरी भी कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने फ्रांस पहुंची हैं। लाल साड़ी में सिंदूर लगाए उनका एक लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। हाल ही में अदिति राव हैदरी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्हें एक विदेशी फैन मिला। इस फैन की दीवानगी देखकर अदिति हैरान नजर आईं। 

विज्ञापन
अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम@aditiraohydari
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐश्वर्या राय, अदिति राव हैदरी का कान रेड कार्पेट पर साड़ी लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हाल ही में अदिति की मुलाकात एक विदेशी फैन से भी हुई। एक्ट्रेस और फैन की मुलाकात का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है, इस पर यूजर्स भी रिएक्शन दे रहे हैं। 

अदिति की ढेर सारी तस्वीरें लिए दिखा फैन 

विज्ञापन

अदिति राव हैदरी के भारत में तो लाखों फैंस हैं। मगर कान में भी उन्हें विदेशी फैन मिल जाएगा, इसकी कल्पना शायद ही एक्ट्रेस ने की होगी। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल है, उसमें एक विदेशी फैन अदिति की ढेर सारी तस्वीर लिए खड़ा है। वह पहले अदिति से बाचतीत करता है, उसके बाद अदिति की फोटो उनके सामने आगे कर देता है। 

ये खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: कान फेस्टिवल में अदिति का सिंदूर लुक, बैकलेस ड्रेस में छाईं जान्हवी, दोनों पर हुई तारीफ की बौछार 

अदिति से हर फोटो पर लिया आटोग्राफ 
अदिति से विदेशी फैन हर तस्वीर में अलग-अलग ऑटोग्राफ लेता है। एक्ट्रेस भी आराम से हर तस्वीर पर अपने सिग्नेचर करती दिखती हैं। इस वीडियो को जहां अदिति के फैंस पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह विदेशी फैन अदिति की आटोग्राफ फोटोज को बेच देगा और पैसा कमाएगा। एक यूजर लिखता है, ‘बेचने के लिए साइन करवा रहा है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘ इन तस्वीरों को 20 यूरो में बेच देगा, यह विदेशी फैन।’ 

विज्ञापन





अदिति राव हैदरी का करियर फ्रंट 
पिछले साल संजय लीला संभाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ में अदिति राव हैदरी नजर आईं। इस सीरीज में अदिति की एक्टिंग, डांस को देखकर फैन उन पर फिदा हो गए। इसके अलावा वह एक ब्रिटिश फिल्म भी कर रही हैं। अदिति की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह साउथ के एक्टर सिद्धार्थ के साथ एक खुशहाल शादी-शुदा जिंदगी गुजार रही हैं। 16 सितंबर 2024 को अदिति और सिद्धार्थ शादी के बंधन में बंधे थे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें