दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का बीते दिनों निधन हो गया था। इस खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। बिग बॉस 19 के हालिया वीकएंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने दिवंगत अभिनेता को याद किया और वो भावुक हो गए। इसके साथ ही उन्होंने इस घटना को देश के लिए सबसे बड़ा नुकसान बताया।
‘ये वीकएंड का वार मैं नहीं कर पाता’
बिग बॉस 19 शो के होस्ट सलमान खान ने धर्मेंद्र को याद किया। उन्होंने कहा- ‘देश और उनके सभी प्रशंसकों को बहुत ही बड़ा झटका लगा है। इस घटना से इंडस्ट्री को बड़ा सदमा पहुंचा है। मुझे लगता है कि आप लोग समझ रहे हैं कि मैं किनकी बात कर रहा हूं। अभिनेता ने आगे कहा, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। काश इस हफ्ते वीकएंड का वार मैं नहीं कर रहा होता, लेकिन जिंदगी हमेशा चलती रहती है।’
वीकएंड का वार में हुआ बड़ा उलटफेर
शनिवार को प्रसारित हुए बिग बॉस 19 के वीकएंड का वार में कंटेस्टेंट अशनूर कौर को शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया। उन्हें सलमान खान ने तान्या मित्तल पर वार करने के लिए खूब डांट लगाई। अशनूर के एविक्शन पर कुछ नेटिजंस इसे गलत फैसला बता रहे हैं, तो कुछ इसे सही कह रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
आंद्रे रसेल के आईपीएल से संन्यास पर शाहरुख खान ने दिया रिएक्शन; कहा- 'कोई दूसरी जर्सी आप पर अजीब लगेगी'
बिग बॉस 19 में इन प्रतियोगियों में है टक्कर
बिग बॉस 19 से अशनूर कौर बेघर हो चुकी हैं। इसके अलावा रिपोर्ट्स के अनुसार शहबाज बदेशा का भी एविक्शन हो चुका है। इस हिसाब से शो में अब छह प्रतियोगी बचे हैं, जिसमें गौरव खन्ना फाइनल में पहुंच चुके हैं, क्योंंकि उन्होंने टिकट टू फिनाले टास्क जीतकर खिताब के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। अब फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे और मालती चाहर के बीच फिनाले में पहुंचने की टक्कर है।