फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल हुई सलमान खान के परिवार की तस्वीरें, इन दो लोगों ने खींचा सबका ध्यान; जानें क्या है पूरा मामला?

Sat, 18 Oct 2025 07:14 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Family Photos: हाल ही में सलमान खान ने अपने परिवार की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। यह तस्वीर एक खास वजह से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। 
विज्ञापन
सलमान खान, परिवार की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों सलमान खान अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। सलमान के कपड़ों के ब्रांड ने 12 साल पूरे कर लिए हैं, और इसी खुशी में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के लिए एक खूबसूरत नोट लिखा। खास बात यह है कि पोस्ट में सलमान के भाईयों की पूर्व पत्नियां मलाइका और सीमा नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

सलमान ने शेयर की परिवार की तस्वीर
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर की है उसमें अरबाज खान, शूरा खान, सोहेल खान, अर्पिता खान, आयुष शर्मा, सलीम खान, हेलेन, अलवीरा अग्निहोत्री, अतुल अग्निहोत्री, अलीजेह अग्निहोत्री, अरहान खान और कई लोग नजर आ रहे हैं। एक दूसरी पुरानी तस्वीर में मलाइका अरोड़ा और सीमा सजदेह नजर आ रही हैं।
 

सलमान ने पोस्ट में क्या लिखा? 
तस्वीरों के साथ सलमान खान ने पोस्ट में लिखा '12 साल पहले कपड़ों के ब्रांड ने एक साधारण सोच के साथ कुछ अच्छा करने की शुरुआत की थी। इसका मकसद लोगों को मुस्कान देना था। आज यह एक ब्रांड से बढ़कर है। यह एक परिवार है, जो लगातार बड़ा होता जा रहा है। उन सभी लोगों का शुक्रिया जो इस सफर में साथी रहे।'

यह खबर भी पढ़ें: रिलीज हुआ 'महाभारत एक धर्मयुद्ध' का ट्रेलर, इस तारीख को स्ट्रीम होगी सीरीज; एआई का जमकर हुआ इस्तेमाल

मलाइका अरोड़ा, शूरा खान-अरबाज खान - फोटो : इंस्टाग्राम
अरबाज-मलाइका
मलाइका अरोड़ा की शादी सलमान के भाई अरबाज खान के साथ साल 1998 में हुई थी। दोनों का एक बेटा अरहान है। दोनों अपनी मर्जी से 2016 में अलग हो गए। आधिकारिक तौर पर उनका 2017 में तलाक हुआ। इसके बाद अरबाज ने शूरा से शादी की। हाल ही में दोनों की एक बेटी हुई है।
विज्ञापन

सीमा सजदेह - फोटो : इंस्टाग्राम @seemakiransajdeh
सोहेल-सजदेह
सलमान के दूसरे भाई सोहेल खान ने 1998 में सीमा सजदेह के साथ शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं, निर्वान और योहान। शादी के दो दशक के बाद 2022 में दोनों अपनी मर्जी से अलग हो गए। 
अपने कपड़ों के ब्रांड के प्रचार में सलमान ने अपने भाईयों की पत्नियों को शामिल किया है। उनका मानना है कि इसमें उनका भी योगदान है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें