अमृता राव-आरजे अनमोल मनाएंगे ईको फ्रेंडली दिवाली
अभिनेत्री अमृता राव ने भी ईको फ्रेंडली तरीके से दिवाली का त्योहार मनाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि वे किस तरह इस त्योहार को सेलिब्रेट करेंगी? न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में अमृता राव और उनके पति आरजे अनमोल ने कहा कि वे इस साल अपनी 16वीं दिवाली एक साथ मनाएंगे। उन्होंने कहा, 'कोई ध्वनि प्रदूषण नहीं, कोई शोर नहीं। हम सिर्फ दीये जलाते हैं'। अमृता ने कहा, 'मुझे अपना दिन मंदिर जाकर, अच्छे कपड़े पहनकर और ढेर सारे गहने पहनकर शुरू करना पसंद है'। आरजे अनमोल ने कहा, 'हम दिवाली उसी तरह मनाते हैं, जैसे इसे मूल रूप से मनाया जाना चाहिए। हम पटाखे नहीं जलाते हैं। हमारे घर पर पारंपरिक तरीके से मिठाइयां तैयार की जाती हैं और हम घी या तेल से दीये जलाते हैं। हम उसी परंपरा का पालन करने की कोशिश करते हैं, जैसा कि भगवान राम के घर वापस आने पर किया गया होगा'।