सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसकी शूटिंग के लिए वह बहुत मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में सलमान खान ने इस फिल्म का मोशन पोस्टर भी रिलीज किया है। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक सलमान खान अभी इस फिल्म पर काम कर ही रहे हैं कि उनको एक और बड़ा प्रोजेक्ट मिला है।
सलमान खान को मिली नई फिल्म
पिंकविला के मुताबिक सलमान खान को जो फिल्म मिली है वह पीरियड थ्रिलर फिल्म है। सलमान खान ने मलयालम निर्देशक महेश नारायणन के साथ कई मुलाकातें की हैं। अब सलमान खान महेश नारायणन के साथ पीरियड थ्रिलर फिल्म पर काम करने के लिए राजी हो गए हैं। यह फिल्म 1970 से लेकर 1990 के दशक में सेट की जाएगी।
'बैटल ऑफ गलवां'
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म के लिए सलमान ने ली ट्रेनिंग
बताया जाता है कि सलमान खान इन दिनों अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकल कर फिल्में करना चाहते हैं। इस फिल्म में भी वह जमकर मेहनत करने वाले हैं। इससे पहले खबरें आईं थीं कि सलमान खान ने 'बैटल ऑफ गलवां' के लिए काफी मेहनत की है। उन्होंने अपने घर के जिम में कई बदलाव किए थे। उन्होंने फिल्म में आर्मी का किरदार निभाने के लिए आर्मी की ट्रेनिंग ली थी।
यह खबर भी पढ़ें: Mahua Moitra Crush: पंकज त्रिपाठी पर है महुआ मोइत्रा का क्रश; लिखे कई खत, साथ में पीना चाहती थीं कॉफी
'बैटल ऑफ गलवां' के बारे में
आपको बता दें कि सलमान खान जल्द ही फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म साल 2020 में भारत और चीन सीमा पर हुई झड़प पर आधारित है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह सलमान खान के साथ अहम किरदार में होंगी।
इससे पहले सलमान खान फिल्म 'सिकंदर' में नजर आए थे। यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।