सलमान खान ने कविंदर गुप्ता से मुलाकात की
मुलाकात के दौरान उपराज्यपाल ने सलमान खान को थांगका कैनवास पेंटिंग दी। पेंटिंग में बुद्ध की एक तस्वीर बनी हुई है। दोनों ने पेंटिंग के साथ पोज भी दिया। उपराज्यपाल ने सलमान खान को पारंपरिक पीला गमछा पहनाया।
इससे लगता है कि दोनों की अच्छी मुलाकात रही।
एक्स पर दी गई जानकारी
शनिवार को उपराज्यपाल के एक्स हैंडल से सलमान खान के दौरे की खबर दी गई। पोस्ट में सलमान खान की तस्वीरें भी शेयर की गईं। पोस्ट में लिखा था 'बॉलीवुड आइकॉन सलमान खान लेह के राजनिवास पहुंचे और उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता से मुलाकात की।'
यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: अनुराग कश्यप के भाई ने सलमान पर लगाए इल्जाम, भाईजान ने की फिल्म 'निशानची' की तारीफ
उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता से मुलाकात करते सलमान खान
- फोटो : एक्स