फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anita Verma: भारतीय मूल की निवेशक ने फिल्म इंडस्ट्री में रखा कदम, मैथ्यू पेरी का घर खरीदकर बटोरी थीं सुर्खियां

Sat, 13 Sep 2025 07:40 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anita Verma Lallian Production Company: मशहूर अभिनेता मैथ्यू पेरी का घर खरीदने वालीं भारतीय मूल की निवेशक अनीता वर्मा ने अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी की शुरुआत कर दी है।
विज्ञापन
अनीता वर्मा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल की रियल एस्टेट निवेशक अनीता वर्मा ललियन एक बार फिर खबरों में हैं। कुछ समय पहले उन्होंने हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मैथ्यू पेरी का शानदार घर खरीदकर सबका ध्यान खींचा था। अब वो फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुकी हैं और अपनी प्रोडक्शन कंपनी कैमलबैक प्रोडक्शंस की शुरुआत की है।
विज्ञापन


'डूइंग इट' के लिए हुआ बड़ा इवेंट
न्यूयॉर्क में उनके पहले प्रोजेक्ट 'डूइंग इट' के लिए एक भव्य इवेंट आयोजित हुआ, जिसमें कई बड़े सितारे शामिल हुए। इस मौके पर कॉमेडियन लिली सिंह, अभिनेता कल पेन, इशान खट्टर, पूर्णा जगन्नाथन और कई अन्य हस्तियां मौजूद थीं। लिली सिंह ने कहा कि ऐसी फिल्मों को सपोर्ट करना बहुत जरूरी है, ताकि दक्षिण एशियाई कहानियां भी बड़े पर्दे पर दिख सकें।

यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: अनुराग कश्यप के भाई ने सलमान पर लगाए इल्जाम, भाईजान ने की फिल्म 'निशानची' की तारीफ
विज्ञापन


अनीता ने प्रोजेक्ट के बारे में क्या कहा?
अनीता ने कहा, 'हमारा मकसद ऐसे प्रोजेक्ट्स बनाना है जो असली कहानियों को सामने लाएं, जिन्हें आम तौर पर जगह नहीं मिलती। हमें उन आवाजों को प्लेटफॉर्म देना है जो कहानियों के जरिए संस्कृति और पहचान को आगे लाना चाहती हैं। हम अभी दो और फिल्मों पर काम कर रहे हैं, जिनमें से एक कल पेन की शेक्सपियर से प्रेरित फिल्म 'पटेल' है।'

कैमलबैक प्रोडक्शंस के बारे में
अनीता वर्मा ललियन ने कैमलबैक प्रोडक्शंस शुरू की, जो एरिजोना की पहली महिला-नेतृत्व वाली फिल्म कंपनी है। यह कंपनी असली कहानियां दिखाने और मुख्य फिल्मों में दक्षिण एशियाई संस्कृति और आवाज को आगे लाने के लिए काम करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें