फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट पर आगबबूला हुए सलमान खान, बोले- ‘किस एंगल से आप पीस एक्टिविस्ट लगती हैं?’

Sat, 06 Sep 2025 03:44 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss Weekend Vaar Promo: आज शनिवार को बिग बॉस 19 का वीकएंड वार होने वाला है। अब शो का एक प्रोमो रिलीज हुआ, जिसमें सलमान खान फरहाना भट्ट पर भड़कते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
फरहाना भट्ट और सलमान खान - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों बिग बॉस 19 में गहमागहमी बढ़ती जा रही है। आए दिन नए-नए विवाद खड़े हो रहे हैं। आज शनिवार को शो का दूसरा वीकएंड वार होने वाला है, जिसमें कंटेस्टेंट की क्लास लगने वाली है। इससे पहले एक प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें शो होस्ट सलमान खान फरहाना खट्ट पर आगबबूला होते दिख रहे हैं। साथ ही कहते हैं कि इतने के बावजूद वो अभी तक घर में हैं, जो गलत है। जानिए क्या हुआ फरहाना के साथ। 

एक महिला के बारे में आपने ये कहा

विज्ञापन

जियो हॉटस्टार पर वीकएंड वार से जुड़ा एक प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें सलमान खान फरहाना भट्ट की क्लास लगाते दिख रहे हैं। प्रोमो में सलमान कहते हैं, 'फरहाना किसी एंगल से पीस एक्टिविस्ट लगती है? आपका अहंकार इतना बड़ा है। अपन आपको पता नहीं क्या समझती हैं? नीलम क्यों डिजर्व करती है 2 कौड़ी की कहलाना? आप एक महिला हैं और एक महिला के बारे में ये बातें कह रही हैं।"
 


दिलाऊं मैं आपको गुस्सा
प्रोमो में आगे फरहाना सलमान से कहती हैं, 'मैं बहुत ज्यादा गुस्से में थी।' तो, अभिनेता कहते हैं, 'दिलाऊं मैं आपको गुस्सा? आपको समझ नहीं आ रहा कि आप कितने गलत हो गए हैं। ये तो बड़ा अनफेयर होगा के ये सब बोलने के बाद भी आप अभी तक इस घर में हो।'

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Armaan Malik: ‘भाई तो मेरा ही है’, अरमान ने ट्रोलर्स को दिया जवाब; बिग बॉस में ट्रोलिंग पर अमाल का किया बचाव

आज होगा वीकएंड वार
आज शनिवार को बिग बॉस 19 का दूसरा वीकएंड वार होने वाला है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इसमें किस कंटेस्टेंट पर गाज गिरने वाली है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें