फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Armaan Malik: ‘भाई तो मेरा ही है’, अरमान ने ट्रोलर्स को दिया जवाब; बिग बॉस में ट्रोलिंग पर अमाल का किया बचाव

Sat, 06 Sep 2025 02:54 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Armaan Malik Supports Amaal: बिग बॉस 19 के प्रतिभागी अमाल मलिक को कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। अब अरमान मलिक ने अपनी और भाई अमाल की ट्रोलिंग पर पलटवार किया है।
विज्ञापन
अमाल मलिक और अरमान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगीतकार अमाल मलिक इन दिनों बिग बॉस 19 के घर में हैं। इधर घर के बाहर उनके भाई और सिंगर अरमान मलिक लगातार अपने भाई अमाल का समर्थन कर रहे हैं। अरमान इस दौरान अमाल को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर भी अपने भाई का समर्थन कर रहे हैं। इस बीच अरमान मलिक को उनकी सफलता के लिए और भाई अमाल मलिक के उतना सफल न हो पाने के लिए आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। हालांकि, अरमान ने बड़े ही सलीके से इन आलोचनाओं का सामना किया और उन पर पलटवार करते हुए भाई अमाल मलिक का भी समर्थन किया। अरमान ने अपनी सफलता का श्रेय भी अमाल को ही दिया।  

अमाल ने दिया शानदार जवाब

विज्ञापन

हाल ही में एक्स पर एक यूजर ने अरमान को ट्रोल करते हुए कहा कि अमाल और भी सफल हो सकते थे, लेकिन उनके पास गाने के लिए एक भाई है। अगर अमाल अरिजीत या अन्य गायकों के साथ गाने रिकॉर्ड करते हैं तो वे हिट होंगे, लेकिन आपके सभी गाने ऑटोट्यून की तरह एक ही आवाज में हैं। आपके सभी हिट गाने सिर्फ अमाल की वजह से हैं। आप 2017 से बाहर हैं। अब अरमान ने इस ट्रोलिंग का जवाब देते हुए बड़े ही सलीके से कहा, ‘अगर मेरी हर हिट सिर्फ अमाल की वजह से है, तो मैं खुशी-खुशी उसे स्वीकार करूंगा। भाई तो मेरा ही है।’

अरमान ने ट्रोलिंग पर किया पलटवार

विज्ञापन

इसके बाद एक यूजर ने लिखा, ‘मैं पहले भी अरमानियन था, लेकिन इसे नफरत की नजर से मत लीजिए, मेरा कहना है कि आपको अमाल के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है, यह चिंता की बात है। आपकी सारी हिट फिल्में ज्यादा से ज्यादा 2016-17 और प्राइम टाइम की हैं, उसके बाद आप कहीं नहीं हैं, हम अलग-अलग निर्देशकों के साथ आपके गानों का इंतजार करेंगे।’ इसका जवाब देते हुए अरमान ने कहा, ‘हां तो उस दौर में जब बॉलीवुड गाने नहीं आए, तो इंग्लिश पॉप और इंडी किसने बनाया मेरे भाई। थोड़ा रिसर्च कर लो, शायद कुछ नई जानकारी मिल जाए।’

बिग बॉस में अमाल की ट्रोलिंग पर अरमान ने किया बचाव
कुछ नेटिजेंस बिग बॉस 19 के दौरान अमाल की ट्रोलिंग से चिंतित दिखे। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘कभी-कभी मुझे अमाल के इर्द-गिर्द इतनी नकारात्मकता देखकर बहुत बुरा लगता है, जब से वह बिग बॉस के घर में आया है, लोग उसे जानते ही नहीं हैं और वह किस तरह का इंसान है, लोग उसे बिना वजह गलत समझ रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि लोग देख पाएंगे कि असली अमाल कौन है।’ इस पर रिप्लाई करते हुए भाई अरमान ने कहा, ‘शो ऐसा ही है। आपको क्या लगता है कि मैं इसके लिए क्यों नहीं था? लेकिन कोई बात नहीं, अगर कोई है जो जहरीलेपन को बॉस की तरह संभाल सकता है, तो वह वही है।’

अरमान-अमाल ने मिलकर दिए हैं कई हिट गाने
अमाल और अरमान सिंगर-कंपोजर डब्बू मलिक के बेटे और दिग्गज संगीतकार अन्नू मलिक के भतीजे हैं। दोनों भाइयों ने साथ में मिलकर कई हिट गाने दिए हैं। इनमें ‘बोल दो न जरा’, ‘चले आना’ और ‘मैं रहूं या न रहूं’ जैसे कई यादगार गाने शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें