फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 19: अशनूर कौर पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, जमकर लगाई क्लास; बोले- ‘क्या अपने बड़े पापा से ऐसे…’

Sat, 04 Oct 2025 07:26 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19 Promo: आज शनिवार को बिग बॉस 19 का वीकएंड वार है। शो के नए प्रोमो में शो होस्ट सलमान खान, अशनूर कौर को डांटते दिख रहे हैं। देखें प्रोमो। 

विज्ञापन
बिग बॉस 19 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस हफ्ते बिग बॉस 19 का वीकएंड वार प्रतियोगियों के लिए काफी तनावभरा रहने वाला है। हाल में जारी हुए शो के प्रोमोज में शो होस्ट सलमान खान किसी ना किसी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते दिख रहे हैं। अब एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अभिनेता अशनूर कौर पर भड़कते दिख रहे हैं। साथ ही उनके बड़े पापा के संबंध में कुछ जिक्र कर रहे हैं। आइए देखते हैं क्या हुआ। 

सलमान ने प्रतियोगियों से पूछा सवाल

विज्ञापन

बिग बॉस 19 के आगामी एपिसोड का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें शो के होस्ट सलमान खान प्रतियोगी अशनूर कौर को उनके व्यवहार के लिए डांटते नजर आ रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने प्रतियोगियों से पूछा, "बिग बॉस जैसा एक सदस्य घर में होता, तो वह किस पद पर होता? इस पर, कुणिका सदानंद ने जवाब दिया, "बड़े पापा।"


सलमान ने अशनूर को लगाई फटकार
आगे प्रोमों में दिखता है कि सलमान ने अशनूर के व्यवहार को लेकर बात कही। उन्होंने बोला, 'क्या आप अपने बड़े पापा से इस तरह बात करेंगी? आप उन्हें यह कहते हुए आदेश देंगी, 'मुझे अभी फुटेज दिखाओ'? आप आखिर हैं कौन? और वह भी तब जब आपको इस बारे में कुछ पता ही नहीं है कि घर में वास्तव में क्या हो रहा है। अगर मैं आपको वह फुटेज दिखाऊं तो आपको खुद पर शर्म आएगी। आप एक एरोगेंट महिला की तरह दिखती हैं जो खुद को बहुत समझदार समझती हैं।"

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Rashami Desai: रश्मि देसाई ने घटाया नौ किलो वजन, बोलीं- 'यह सफर आसान नहीं रहा और मंजिल अब भी नहीं मिली'

क्या इस वीकएंड वार में कोई होगा बाहर?
वीकएंड का वार एपिसोड में एक सदस्य घर से बाहर होता है। इस बार घर से बाहर होने के लिए नीलम गिरी, अशनूर कौर, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, जीशान कादरी, कुनिका सदानंद, नेहल चुडासमा और प्रणीत मोरे नॉमिनेट हुए थे लेकिन शो की मौजदूा स्थिति को देखते हुए इस हफ्ते कोई भी कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं होगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें