फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan Firing: गोलीबारी केस में बड़ा अपडेट, गिरफ्तार शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल से एनआईए ने की पूछताछ

Fri, 26 Apr 2024 07:54 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मुंबई की एक अदालत ने गुरुवार को बांद्रा में बॉलीवुड अभिनेता के आवास के बाहर गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार दो लोगों की पुलिस हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी थी। अब एनआईए ने आरोपियों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रिय जांच एजेंसी ने सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों से फिर पूछताछ की। 14 अप्रैल को सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई गोलीबारी की घटना ने हर किसी को दंग कर दिया, जिसके बाद से क्राइम ब्रांच लगातार इस मामले की जांच में जुटी हुई है। बीते दिन कोर्ट ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों की हिरासत की अवधि बढ़ा दी थी। वहीं अब एनआईए ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की है।

विज्ञापन


आरोपियों की बढ़ाई गई रिमांड
दरअसल, मुंबई की एक अदालत ने गुरुवार को बांद्रा में बॉलीवुड अभिनेता के आवास के बाहर गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार दो लोगों की पुलिस हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी थी। आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को उनकी पिछली रिमांड गुरुवार को समाप्त होने के बाद यहां मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया था और मुंबई क्राइम ब्रांच को हिरासत दे दी गई थी।
Arti Singh Dipak Chauhan Wedding Live: एक दूजे के हुए आरती सिंह-दीपक चौहान, जोड़े की पहली तस्वीर आई सामने
विज्ञापन


एनआईए ने की आरोपियों से पूछताछ
आज शुक्रवार एएनआई की ओर से यह जानकारी दी गई है कि सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों विक्की गुप्ता और सागर पाल से राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पूछताछ की है। वहीं उम्मीद है कि इस पूछताछ के बाद कुछ और जानकारियां निकलकर सामने आएंगी।
विज्ञापन


Anupama: अनुपमा के फैंस के लिए खुशखबरी, कल सामंथा, राज और डीके लॉन्च करेंगे एक्ट्रेस की अगली फिल्म का टाइटल

पंजाब में दो लोग गिरफ्तार
वहीं इस मामले में  मुंबई पुलिस ने गुरुवार को पंजाब में दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने कहा कि सुभाष चंदर (37 वर्ष) और अनुज थापन (32 वर्ष) ने 15 मार्च को शूटरों को हथियार और कारतूस उपलब्ध कराए थे। अधिकारी ने कहा कि दोनों को अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार कर लिया और उन्हें मुंबई ले जाया जा रहा है। मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को मामले में वांछित आरोपी घोषित किया है।
Artist: ये कलाकार किरदार में ऐसा डूबे कि बाहर निकलना हो गया मुश्किल, किसी की नींद उड़ी तो किसी ने छोड़ा नहाना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें