राष्ट्रिय जांच एजेंसी ने सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों से फिर पूछताछ की। 14 अप्रैल को सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई गोलीबारी की घटना ने हर किसी को दंग कर दिया, जिसके बाद से क्राइम ब्रांच लगातार इस मामले की जांच में जुटी हुई है। बीते दिन कोर्ट ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों की हिरासत की अवधि बढ़ा दी थी। वहीं अब एनआईए ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की है।