फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: पिता का नाम लेते सलमान तो नहीं हो पाता डेब्यू, पहली फिल्म के निर्देशक जेके बिहारी ने बताई यह वजह

Wed, 08 Oct 2025 09:32 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

JK Bihari On Salman Khan: जेके बिहारी ने बताया कि सलमान खान ब्रेक पाने के लिए इतने उत्सुक थे कि उन्होंने निर्माताओं के साथ बहुत कम कीमत पर तीन फिल्मों का करार किया।
विज्ञापन
सलमान खान, सलीम खान - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। एक वक्त था जब उन्हें भी इंडस्ट्री में आने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था। हाल ही में फिल्म निर्देशक जेके बिहारी ने बताया है कि अगर सलमान खान ने बताया होता कि वह सलीम खान के बेटे हैं तो उन्हें पहली फिल्म नहीं मिली होती। यह फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी (1988)' थी।
विज्ञापन
Trending Videos

निर्देशक को सलमान के रूप में मिला अभिनेता
हाल ही में निर्देशक जेके बिहारी ने सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में कहा पूरी कास्ट तय होने के बावजूद, वह मुख्य किरदार के भाई के किरदार के लिए एक लड़के की तलाश में थे। उसी दौरान उनकी नजर सलमान खान पर पड़ी। निर्देशक अपने गैराज में बैठे थे, तभी उन्होंने सलमान को वहां से गुजरते देखा और वहीं उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें अपना अभिनेता मिल गया है। हालांकि, उन्हें नहीं पता था कि वह लेखक सलीम खान के बेटे हैं, वरना वह उन्हें फिल्म में नहीं लेते।

सलमान खान और सलीम खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
सलमान ने पिता का नाम नहीं लिया
जेके बिहारी ने कहा 'वह (सलमान खान) आए और मुझसे बात की और मैंने हां कह दिया। उन्होंने अपने पिता का नाम नहीं लिया। अगर उन्होंने अपने पिता का नाम लिया होता तो शायद मैं उन्हें कास्ट ही न करता।' जब उनसे इसकी वजह पूछी गई, तो उन्होंने कहा 'सलीम खान इतने बड़े लेखक थे और फिल्म में सलमान खान के लिए रोल बहुत छोटा था। यह कोई हीरो का रोल नहीं था।'

सलीम खान ने दिया रिएक्शन
जेके बिहारी ने बताया 'मुझे लगा कि अब जब उन्हें (सलमान खान) रोल का पता चल गया है, तो शायद वो मना कर दें। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।' जब सलीम खान को पता चला कि सलमान खान 'बीवी हो तो ऐसी' में भूमिका निभाने वाले हैं, तो उन्होंने कहा 'तुम नए निर्देशक हो, वो भी नए हैं'

यह खबर भी पढ़ें: Bobby Deol: बच्चों की पढ़ाई और करियर पर बोले बॉबी देओल, 'मैं चाहता था वो पढ़ें लेकिन उन्होंने अपना रास्ता...'
विज्ञापन

सलमान ने कम कीमत पर तीन फिल्में साइन कीं
जेके बिहारी ने आगे बताया कि सलमान खान ब्रेक पाने के लिए इतने उत्सुक थे कि उन्होंने निर्माताओं के साथ बहुत कम कीमत पर तीन फिल्मों का करार किया। एक साल बाद सलमान खान ने 'मैंने प्यार किया' में मुख्य भूमिका निभाई। तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें