फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitaare Zameen Par: आमिर के बेटे को नहीं पहचान पाए सलमान के बॉडीगार्ड, फैन समझकर रास्ता किया ब्लॉक

Fri, 20 Jun 2025 01:18 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Junaid Khan Video: आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' की स्कीनिंग के दौरान सलमान खान से जब जुनैद खान मिलने आ रहे थे तो उनके बॉडीगार्ड ने उन्हें पहचाना नहीं और रास्ता रोक दिया।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के तीन दिग्गज सितारे शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान हाल ही में एक ही मंच पर नजर आए जब मुंबई में आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की खास स्क्रीनिंग का आयोजन हुआ। आमिर की फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले इस शानदार शाम में जितनी चर्चाएं फिल्म को लेकर थीं, उतना ही ध्यान सलमान खान और आमिर खान के बेटे जुनैद के एक वीडियो ने खींचा।

सलमान के बॉडीगार्ड ने जुनैद को नहीं पहचाना?

विज्ञापन

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो उस वक्त का है जब स्क्रीनिंग में तमाम सितारे शिरकत कर रहे थे और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस बीच जब जुनैद खान पहुंचे, तो सलमान खान के निजी बॉडीगार्ड ने उन्हें एक प्रशंसक समझ लिया और रास्ता रोकने की कोशिश की। जब तक पास मौजूद किसी शख्स ने उन्हें यह नहीं बताया कि वह आमिर खान के बेटे और एक अभिनेता हैं, तब तक वो असमंजस में दिखे। पैपराजी पेज ताहिर जासूस ने इसी वीडियो को शेयर किया है। 
 


 

इंटरनेट पर लोग दे रहे रिएक्शन्स
इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कोई कह रहा है कि स्टार किड होने के बावजूद जुनैद का चेहरा आम लोगों के लिए कम जाना-पहचाना है, तो कोई इस घटना को सुरक्षा में की गई एक मामूली गलती मान रहा है। वहीं कुछ फैंस को यह बात पसंद आई कि बॉडीगार्ड ने किसी को विशेष तवज्जो नहीं दी, भले ही वो स्टार किड क्यों न हो।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par: आमिर खान की ये 6 फिल्में भी रह चुकी हैं रीमेक, दो तो हुईं महाफ्लॉप

सलमान और आमिर खान के बीच की मस्ती 
स्क्रीनिंग के दौरान सलमान खान और आमिर खान के बीच की मस्ती भी मीडिया के कैमरों में कैद हुई। सलमान ने मजाक करते हुए कहा कि आमिर ने पहले उन्हें फिल्म में रोल ऑफर किया था, लेकिन बाद में खुद ही उस किरदार को निभाने का फैसला किया क्योंकि वह उसे बहुत पसंद आ गया।
 


 

रेड कार्पेट पर गौरी स्प्रैट का पहला कदम
इस इवेंट की एक और खास बात रही आमिर खान की पार्टनर गौरी स्प्रैट की पहली रेड कार्पेट अपीयरेंस। उन्होंने कैमरों के सामने पूरे आत्मविश्वास से पोज दिए और लोगों का ध्यान खींचा। गौरी और आमिर की साथ में मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर भी खास चर्चा बटोरी।

सितारों से सजी रही स्क्रीनिंग
फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे इस मौके पर आमिर खान का समर्थन करने पहुंचे। विक्की कौशल, तमन्ना भाटिया, टाइगर श्रॉफ और रितेश देशमुख जैसे सितारे भी स्क्रीनिंग में शामिल हुए और फिल्म की थीम की तारीफ की।

फिल्म की कहानी और थीम
आर.एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी ‘सितारे जमीन पर’ ‘तारे जमीन पर’ की भावनात्मक विरासत को आगे बढ़ाती है। यह फिल्म नौ ऐसे बच्चों की कहानी है जो न्यूरोडायवर्जेंट हैं और समाज में अपनी पहचान बनाने की जद्दोजहद में लगे हैं। फिल्म की संगीतकार जोड़ी शंकर-एहसान-लॉय ने इसकी कहानी को और भी भावुक बना दिया है, वहीं गीतों को अमिताभ भट्टाचार्य ने शब्दों से सजाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें