अभिनेता सलमान खान फैंस समेत फिल्मी दुनिया से जुड़े लोगों की भी काफी मदद करते हैं। एक्टर ने हाल ही में अपने बॉडी डबल परवेज काजी की मदद की। इन दिनों सलमान साउथ की एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन वामसी कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान अचानक सलमान के बॉडी डबल परवेज काजी की तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। काजी के मैनेजर ने एक मीडिया हाउस को बातचीत में कहा…
पहले परवेज को लेकर मिली थी खबर
कुछ दिनों पहले सलमान खान के बॉडी डबल परवेज काजी के खराब हेल्थ को लेकर खबरें सामने आ रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक परवेज को सेट पर दिल का दौरा पड़ गया था। अब सुनने में आया है कि परवेज जब तक ठीक नहीं हो जाते, सलमान खुद एक्शन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इसके साथ ही शूटिंग के शेड्यूल में बदलाव कर दिया गया था। हालांकि, अब परवेज की तबियत ठीक है और उम्मीद है कि वे जल्द ही ठीक होकर सेट पर लौट आएंगे।
परवेज कई साल से सलमान के साथ
परवेज काजी कई साल से सलमान खान के बॉडी डबल के तौर पर काम रहे हैं। उन्होंने 'प्रेम रतन धन पायो', 'सुल्तान', 'टाइगर जिंदा है', 'रेस 3', 'भारत', 'दबंग 3' और 'राधे' जैसी फिल्मों में उनके बॉडी डबल के तौर पर काम किया है। सलमान से उनकी मिलती-जुलती शक्ल के कारण वे प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं और फिल्म सेट से दोनों की साथ की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं।
मुंबई में चल रही शूटिंग
सलमान की अगली एक्शन फिल्म की शूटिंग इन दिनों मुंबई में चल रही है। फिल्म में उनके साथ नयनतारा भी हैं। टीम ने इस महीने की शुरुआत में छह सप्ताह का मुंबई शेड्यूल शुरू किया, जिसमें तीन बड़े एक्शन दृश्यों की योजना बनाई गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक पेडिपल्ली ने गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी के प्राइम फोकस स्टूडियो में एक अफगानी गांव का पुनर्निर्माण किया है, जहां सलमान और नयनतारा ने कई बड़े एक्शन दृश्यों की शूटिंग की है।