दुआ के लिए पहुंचे बॉलीवुड कलाकार
सलीम अख्तर के जनाजे में बॉलीवुड कलाकार राज बब्बर, रजा मुराद और फिरोज खान के अलावा शहबाज खान पहुंचे। सभी लोगों ने उनकी नमाज-ए-जनाजा में उनके लिए दुआएं कीं।
यह खबर भी पढ़ें: Salim Akhtar Last Rites: निर्माता सलीम अख्तर का अंतिम संस्कार दोपहर बाद, रानी, और तमन्ना को दिया पहला मौका
रानी मुखर्जी और तमन्ना भाटिया को किया लॉन्च
सलीम अख्तर ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दीं। इनमें 'लोहा', 'बटवारा', 'चोरों की बारात', 'कयामत' और 'फूल और अंगारे' शामिल है। सलीम अख्तर ने साल 1997 में 'राजा की आएगी बारात' फिल्म को निर्मित किया। इसमें उन्होंने रानी मुखर्जी को मौका दिया। उन्होंने साल 2005 में 'चांद सा रोशन चेहरा' फिल्म में तमन्ना भाटिया को लॉन्च किया। दोनों अभिनेत्रियों का हिंदी फिल्मों में अच्छा नाम है।
यह खबर भी पढ़ें: Jewel Thief: रिलीज हुआ 'ज्वेल थीफ' का नया गाना, रोमांस करते नजर आए सैफ अली खान
कई दिनों से थे वेंटिलेटर पर
सलीम अख्तर पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे और जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे। बीते कल उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में दम तोड़ दिया। अपने सीधे-सादे और सरल व्यवहार के लिए जाने जाने वाले सलीम अख्तर एक बेहतरीन निर्माता थे। वे 1980 और 1990 के दशक में काफी सक्रिय रहे।