फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saiyami Kher: सैयामी खेर ने सर्जरी कराने वाले एक्टर्स पर किया तंज, बोलीं- सब फैक्ट्री में बने उत्पादों…

Wed, 21 May 2025 08:31 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saiyami Kher: सिनेमाई दुनिया में अक्सर हम देखते हैं कि एक्टर्स सर्जरी के जरिए अपने लुक को प्रभावशाली बनाने का प्रयास करते हैं। अब इसे लेकर अभिनेत्री सैयामी खेर ने खुलकर बात की है।

विज्ञापन
सैयामी खेर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में एक्ट्रेस सैयामी खेर सनी देओल अभिनीत जाट फिल्म में नजर आईं थीं। अब उन्होंने कलाकारों द्वारा सुंदर दिखने के लिए अपने शरीर के अंगों की सर्जरी करवाने पर टिप्पणी की है। इसके बारे में बात करते हुए सैयामी ने कहा कि उन्हें भी कॉस्मेटिक सर्जरी कराने के लिए कहा गया था। आइए जानते हैं अभिनेत्री ने क्या बताया।

विज्ञापन


सर्जरी को लेकर एक्ट्रेस ने रखी राय
बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत के दौरान अभिनेत्री सैयामी खेर से कॉस्मेटिक सर्जरी के तहत सुंदरता पाने को लेकर सवाल किया गया। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने बताया, 'केवल अभिनेत्रियों पर? नहीं, मुझे लगता है कि यह अभिनेता-अभिनेत्रियों सभी पर लागू होता है। मुझे लगता है कि अगर कोई अपने दिखने के तरीके से खुश नहीं है और वो कुछ इसमें बदलाव चाहते हैं, तो उन्हें हर तरह से ऐसा करना चाहिए। लेकिन आप इस बात से इतने प्रभावित नहीं हो सकते कि दुनिया क्या सोचती है, यह मेरी राय है।'

यह खबर भी पढ़ें: Saiyami Kher: संयमी बोलीं, ‘19 साल की उम्र में कास्टिंग काउच का किया सामना’, एक्ट्रेस का फिल्मी परिवार से नाता
विज्ञापन


जब सैयामी को भी सर्जरी कराने के लिए कहा गया
आगे बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने बताया, ‘कुछ लोगों ने मुझे बताया कि मुझे लिप जॉब करवाने की जरूरत है क्योंकि मेरे होंठ पर्याप्त रूप से भरे हुए नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे नाक की सर्जरी करवानी चाहिए।’ इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, ‘लेकिन मैं ठीक हूं। मुझे अपने होंठ वैसे ही पसंद हैं जैसे वे हैं, मुझे उनसे कोई समस्या नहीं है। हर कोई सुंदर दिखने के लिए फैक्ट्री में बने उत्पाद की तरह दिखने लगा है। आप एक निश्चित तरीके से बने होते हैं और यह आपको प्रामाणिकता देता है। इसलिए मुझे लगता है कि हमें ऐसी संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए, जहां इतनी इनसिक्योरिटी ना हो। ये इस बारे में होना चाहिए कि उसका प्रदर्शन कैसा है ना कि उनके होंठ बड़े हैं या नहीं।’

यह खबर भी पढ़ें: Trisha Krishnan: 28 साल बड़े कमल हासन के साथ इंटीमेट सीन पर बोलीं तृषा- 'मुझे पहले से ही पता था कि ये होगा'

सैयामी खेर के बारे में
सैयामी खेर को आखिरी बार गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित 'जाट' फिल्म में देखा गया था। इसके अलावा उन्हें कई साउथ फिल्मों में भी दिखा गया है, जैसे- 'चोक्ड', 'अनपॉज्ड' और 'वाइल्ड डॉग' और 'हाईवे' आदि।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें