फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज के चार महीने बाद 'सैयारा' को मिली नई उपलब्धि, मोहित सूरी ने कहा- 20 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ

Fri, 14 Nov 2025 10:50 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा की अदाकारी वाली फिल्म 'सैयारा' को एक खास अवॉर्ड मिला है। इस पर निर्देशक मोहित सूरी ने खुशी का इजहार किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन
फिल्म 'सैयारा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'सैयारा' बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। अब इस फिल्म ने एक और उपलब्धि हासिल की है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की अदाकारी वाली इस फिल्म ने येलोस्टोन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 'पॉपुलर च्वाइस अवॉर्ड' अपने नाम किया है।  
विज्ञापन


'सैयारा' ने तोड़े कई रिकॉर्ड
इस साल 18 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म ने पूरी दुनिया में बॉक्स ऑफिस पर 570 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दर्शकों ने फिल्म की कहानी और नए कलाकारों को खूब पसंद किया। इसके संगीत की भी खूब तारीफ हुई।

मोहित सूरी को पहली बार मिला सम्मान
फिल्म के निर्माता और यश राज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने निर्देशक मोहित सूरी के साथ मुंबई में इस अवॉर्ड को हासिल किया। इस मौके पर सूरी ने कहा 'यह वाकई बहुत खास है। मैं 20 वर्षों से काम कर रहा हूं और यह मेरा पहला अवॉर्ड है।' मोहित सूरी ने इससे पहले 'आशिकी 2', और 'कलयुग' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।
 

सनी देओल और अमिताभ बच्चन के बाद पैप्स से नाराज दिखे रोहित शेट्टी, सामने आकर पूछ लिया ये सवाल

'सैयारा' - फोटो : सोशल मीडिया
'कहो ना प्यार है' से हुई फिल्म की तुलना
अहान पांडे और अनीत पड्डा की इस फिल्म की तुलना 'कहो ना प्यार है' में ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल से की गई। अक्षय विधानी ने कहा 'मुझे लगता है कि यह फिल्म, अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली प्रेम कहानी वाली फिल्म है। इसने मुझे गर्व महसूस कराया।'
विज्ञापन

क्या है फिल्म की कहानी?
इस फिल्म की कहानी कृष कपूर (अहान) नाम के एक युवक के आस-पास घूमती है। वह एक बड़ा गायक बनने का सपना देखता है। वाणी बत्रा (अनीत), एक महत्वाकांक्षी पत्रकार है। दोनों के बीच प्यार हो जाता है। दोनों के रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आते हैं। कई मुश्किलों के बावजूद दोनों अपना प्यार मुकम्मल करते हैं और शादी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें