बॉलीवुड के लीजेंड्री एक्टर दिलीप कुमार की आज 103वीं जयंती है। इस मौके पर अभिनेत्री व उनकी पत्नी सायरा बानो ने उन्हें याद किया है। सायरा बानो ने दिलीप साहब के लिए एक लंबा सा पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने दिलीप साहब की तारीफ करते हुए उनके बारे में लिखा है। साथ ही दिलीप साहब के साथ अपने पुराने कुछ वीडियोज भी साझा किए हैं।
प्यारे यूसुफ साहब…
सायरा बानो ने साझा किए पुराने वीडियो, अपने रिश्ते पर कही थी ये बात
अपनी इस पोस्ट में सायरा बानो ने दिलीप कुमार के साथ के कुछ पुराने वीडियोज भी साझा किए हैं। इसमें एक वीडियो किसी इंटरव्यू का है, जिसमें सायरा बानो दिलीप कुमार के प्रति अपने प्यार का इजहार कर रही हैं। वो दिलीप साहब को सबसे खूबसूरत बताते हुए कहती हैं कि मेरी मोहब्बत हम दोनों के लिए काफी है। भले इन्हें मुझसे उतनी ही मोहब्बत हो न हो। इसके अलावा एक अन्य वीडियो में दिलीप साहब और सायरा बानो अपने बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। वहीं तीसरे वीडियो में सायरा बानो दिलीप साहब के गुस्से के बारे में बात करती हैं। तीनों ही वीडियो पुराने इंटरव्यूज के हैं।