फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ अली खान पर हमले के आरोपी ने लगाई रिहाई की गुहार, कोर्ट से किया यह अनुरोध

Fri, 09 May 2025 07:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saif Ali Khan Stabbing Case: अभिनेता सैफ अली खान पर हुए चाकू से हमले की घटना के आरोपी शख्स ने अदालत से जेल से रिहाई की गुहार लगाई है। आरोपी ने गिरफ्तारी को अवैध घोषित करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने के आरोपी शख्स ने अदालत से जेल से रिहाई की गुहार लगाई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आरोपी ने मुंबई की एक अदालत में आज शुक्रवार को आवेदन देकर अपनी गिरफ्तारी को अवैध घोषित करने तथा जेल से रिहा करने की मांग की।

विज्ञापन

न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने आवेदन पेश किया
मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद बांग्लादेशी नागरिक आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम (30) ने शुक्रवार को मुंबई की एक सत्र अदालत के सामने अप्रैल में दायर अपनी जमानत याचिका वापस ले ली। बाद में, आरोपी ने अपने वकील अजय गवली के जरिए न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने एक आवेदन पेश किया। इसमें उसकी गिरफ्तारी को अवैध घोषित करने और जेल से रिहाई की मांग की गई।

50 Years of Dharmatma: जब फिरोज खान ने की हेमा मालिनी को ‘किस’ करने की कोशिश, शम्मी कपूर से भी हुई हाथापाई

13 मई तक सुनवाई स्थगित
बता दें कि याचिका में आरोपी ने दावा किया कि उसकी गिरफ्तारी अवैध थी, क्योंकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते समय कानून के प्रावधानों का पालन नहीं किया। अदालत ने पुलिस से जवाब दाखिल करने को कहा है। इस मामले की की सुनवाई 13 मई तक स्थगित कर दी गई है।

Vijay Devarakonda: 'VD14' और 'Kingdom' के बाद में 'SVC59' में नजर आएंगे विजय देवरकोंडा, शेयर किया शानदार लुक
विज्ञापन

घर में घुसकर हमलावर ने किया चाकू से हमला
अभिनेता सैफ अली खान पर इस साल जनवरी में मुंबई के बांद्रा के पॉश इलाके में स्थित उनके आवास पर हमलावर ने चाकू से वार किए। अभिनेता गंभीर रूप से घायल हुए। लीलावती अस्पताल में उनका उपचार चला, जहां उनकी सर्जरी की गई। पांच दिन बाद सैफ अली खान को छुट्टी दी गई। हमले की घटना के दो दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड एक्टर्स के लिए नवाज का चौंकाने वाला बयान, बोले- 'यह हमारे पेशे का हिस्सा है'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें