सैफ अली खान, इब्राहिम खान और सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @saraalikhan95
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने हाल ही में अपने बेटे इब्राहिम को लेकर खुलासा किया। सैफ के बेटे अपने पिता और बहन सारा अली खान के नक्शेकदम पर चलते हुए बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी में हैं। अभिनेता ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के एपिसोड खुलासा किया कि जहां सारा अली खान अक्सर उनसे मार्गदर्शन मांगती रहती हैं, वहीं, इब्राहिम ने अभी तक अपने करियर के बारे में उनसे सलाह नहीं ली है।
इब्राहिम करियर से जुड़ी नहीं मांगते सलाह
अभिनेता अपनी फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ के सह-कलाकार जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर के साथ शो में शामिल हुए। इस दौरान कपिल शर्मा से बातचीत में सैफ ने बताया कि सारा अक्सर उनसे सुझाव और फीडबैक मांगती रहती हैं, लेकिन इब्राहिम ने अभी तक निर्णय लेने में अपनी स्वतंत्रता बनाए रखी है। उन्हें उम्मीद है कि वह किसी दिन इब्राहिम के साथ बैठकर इसी तरह की बातचीत करेंगे। हालांकि, वह यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि इब्राहिम फिल्म इंडस्ट्री में अपने सफर को कैसे आगे बढ़ाते हैं।
Devara Day 2 Collection: दूसरे दिन 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई 'देवरा', लेकिन कलेक्शन में आई गिरावट
इब्राहिम को लेकर कही ये बात
इस बातचीत के दौरान जब कपिल शर्मा ने आमिर खान के साथ हुई बातचीत को याद किया और बताया कि उनके बच्चे उनसे कोई पेशेवर सलाह नहीं मांगते हैं। उन्होंने सैफ से पूछा कि क्या उनके साथ भी ऐसा ही हुआ? इस पर सैफ ने मजाक में कहा, ‘मुझे लगता है कि इब्राहिम को आमिर की बात माननी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, ‘इब्राहिम ने अभी-अभी शुरुआत की है और उनकी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। इसलिए, वह ज्यादा कुछ नहीं पूछते।’
इब्राहिम के साथ भी बातचीत करेंगे सैफ
वहीं, सैफ ने अपनी बेटी सारा अली खान के बारे में बात करते हुए कहा, लेकिन मेरी बेटी सारा और मैं बहुत बात करते हैं। वह यह और वह कैसे करना है, इस बारे में मेरी सलाह लेती है। कभी-कभी वह मेरे पास सीन लेकर आती है और मुझे उसके साथ पढ़ने और मुझसे कुछ विचार पूछने के लिए कहती है।’ अभिनेता ने आगे कहा, ‘लेकिन मुझे लगता है कि मैं इब्राहिम के साथ भी ऐसी ही बातचीत करूंगा।’
Stree 2 Box Office Collection Day 45: चलती ही जा रही 'स्त्री 2' की गाड़ी, 45वें दिन का जानें हाल