फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aayushmati Geeta Matric Pass: सामाजिक बाधाओं से जूझती दिखीं गीता, ‘आयुष्मति गीता मैट्रिक पास’ का ट्रेलर जारी

Sat, 28 Sep 2024 06:31 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रदीप खैरवार की पारिवारिक ड्रामा, ‘आयुष्मति गीता मैट्रिक पास’ का ट्रेलर जारी हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर में  गीता के प्रेरक सफर की झलक दिखाई गई है, जो सामाजिक बाधाओं के बावजूद शिक्षा प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
विज्ञापन
आयुषमति गीता मैट्रिक पास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदीप खैरवार की पारिवारिक ड्रामा, ‘आयुष्मति गीता मैट्रिक पास’ का ट्रेलर 28 सितंबर को पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ स्थित डीवाई पाटिल कॉलेज में एक भव्य कार्यक्रम में जारी किया गया। ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म के कलाकारों और क्रू के साथ-साथ सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 
विज्ञापन


ट्रेलर में दिखी गीता के संघर्ष की कहानी
आगामी फिल्म शिक्षा, सशक्तिकरण और सामाजिक बदलाव के इर्द-गिर्द केंद्रित एक दिल को छू लेने वाली कहानी प्रदर्शित करने का दावा करती है। सामने आए ट्रेलर में गीता के प्रेरक सफर की झलक दिखाई गई है, जो एक किशोरी लड़की है, जो सामाजिक बाधाओं के बावजूद शिक्षा प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। ट्रेलर में गीता और कुंदन के बीच के मार्मिक बंधन को भी दिखाया गया है। कुंदन एक सहायक पुरुष नायक किरदार के तौर पर दिखा है, जो गीत के संघर्षों में उसके साथ खड़ा रहता है।
Katrina Kaif: 'सबसे अच्छे देवर और...,' कैटरीना कैफ ने सनी कौशल के जन्मदिन पर किया खास पोस्ट
विज्ञापन


लॉन्च इवेंट में मौजूद रहे ये सितारे
इस कार्यक्रम में मुख्य कलाकार काशिका कपूर, अनुज सैनी और अतुल श्रीवास्तव के साथ-साथ निर्देशक-निर्माता प्रदीप खैरवार और निर्माता शानू सिंह राजपूत भी मौजूद थे, जिन्होंने उत्साह और गर्व के साथ मीडिया से बातचीत की और फिल्म से जुड़ी जानकारियां साझा की। बता दें कि यह फिल्म 18 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी। 

लड़कियों की शिक्षा के लिए प्रेरित करती है फिल्म
निर्देशक और निर्माता प्रदीप खैरवार ने फिल्म के संदेश और महत्व पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि ‘आयुष्मति गीता मैट्रिक पास’ सिर्फ एक कहानी नहीं है। यह सामाजिक चुनौतियों का सामना करने में महिलाओं द्वारा दिखाई गई ताकत और लचीलेपन को प्रदर्शित करती है। फिल्म जीवन और रिश्तों को बदलने में शिक्षा की शक्ति पर जोर देती है। गीता और कुंदन के सफर के माध्यम से, हमारा उद्देश्य दर्शकों को पारंपरिक मानदंडों को तोड़ने और शिक्षा को समानता और सशक्तिकरण के साधन के रूप में देखने के लिए प्रेरित करना है। वहीं,  मुख्य अतिथि आनंद कुमार ने फिल्म के कथानक की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि यह फिल्म शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालती है, खासकर ग्रामीण भारत की युवा लड़कियों के लिए। मेरा मानना है कि ‘आयुषमति गीता मैट्रिक पास’ दर्शकों को पसंद आएगी और महिलाओं की शिक्षा के लिए कई लोगों को प्रोत्साहित करेगी।
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने बांद्रा में अपने घर के बाहर फैंस से की मुलाकात, जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें