फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल पुरानी इस फिल्म की वजह से सैफ अली खान को मिली 'हैवान'; एक्टर बोले- 'कुछ रोल वर्षों बाद मौके दिलाते हैं'

Wed, 20 May 2026 11:59 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saif Ali Khan: सैफ अली खान इन दिनों फिल्म 'कर्तव्य' को लेकर सुर्खियों में हैं, जो ओटीटी पर रिलीज हुई है। इसके अलावा उनकी झोली में फिल्म 'हैवान' है, जिसमें वे अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन हैं। यह फिल्म सैफ की झोली में कैसे आई? इसे लेकर सैफ अली खान ने खुलासा किया है।
विज्ञापन
सैफ अली खान को कैसे मिली 'हैवान'? - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर कहा जाता है कि नींव मजबूत हो तो आगे की इमारत अपने आप मजबूत हो जाती है। यही बात इंसान की परफॉर्मेंस पर भी लागू होती है। शानदार काम ही भविष्य में और काम दिलाने में मददगार होता है। ऐसा ही किस्सा सैफ अली खान से जुड़ा है। अभिनेता को अपनी आगामी फिल्म 'हैवान' अपनी ही एक 20 साल पुरानी फिल्म में दमदार परफॉर्मेंस के कारण मिली।

विज्ञापन


इस फिल्म ने की 'हैवान' दिलाने में मदद
सैफ अली खान और अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'हैवान' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान की एंट्री फिल्म 'परिणीता' में उनके काम की वजह से हुई। हाल ही में खुद सैफ अली खान ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में इसका खुलासा किया है। सैफ अली खान के मुताबिक, साल 2005 में आई फिल्म 'परिणीता' में उनकी भूमिका और अभिनय ने उन्हें प्रियदर्शन की 'हैवान' दिलाने में मदद की।

विज्ञापन

'पुराने रोल नए मौके दिलाते रहते हैं'
सैफ ने हाल ही में बताया कि 'परिणीता' (2005) में उनके अभिनय ने प्रियदर्शन की फिल्म 'हैवान' में उनके चुने जाने में अहम भूमिका निभाई। इस प्रोजेक्ट पर उन्होंने पिछले साल काम शुरू किया था। ऐसा फिल्म 'परिणीता' के रिलीज होने के करीब दो दशक बाद हुआ। अभिनेता ने इस बात पर विचार किया कि कैसे कुछ खास अभिनय परफॉर्मेंस वर्षों बाद भी नए मौकों को आकार देते रहते हैं। एक्टर ने बताया कि उनका पिछला काम किस तरह उनके करियर में लगातार नए और ऐसे मौके दिलाता रहता है, जिसकी उम्मीद नहीं होती। 

सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है 'हैवान'
सैफ अली खान ने कहा, 'सबसे अच्छी बात यह होती है कि आप कोई काम करते हैं और वर्षों बाद वह आपको किसी दूसरे रूप में उसका फल देता है। मैंने अभी-अभी प्रियदर्शन के साथ काम खत्म किया है और मेरा अनुभव बहुत ही शानदार रहा। उन्होंने मुझसे कहा कि उन्हें 'परिणीता' में मेरा काम बहुत पसंद आया था। हो सकता है कि वह मेरी सबसे ज्यादा कमर्शियली सफल फिल्म न रही हो, लेकिन उसी की वजह से मुझे यह फिल्म मिली'। बता दें कि 'हैवान' एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है। यह साल 2016 की मलयालम फिल्म ओप्पम का रीमेक है। इसमें अक्षय और सैफ के साथ सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें