फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सर, सर...प्लीज सर...'; वरुण धवन की फैन ने एयरपोर्ट पर की ये गुजारिश; मृणाल ठाकुर ने शेयर की झलक

Wed, 20 May 2026 10:25 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Varun Dhawan-Mrunal Thakur: वरुण धवन और मृणाल ठाकुर हाल ही में लखनऊ पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर वरुण धवन को देख एक महिला प्रशंसक खुशी से झूम उठी। साथ ही उसने एक्टर से एक गुजारिश की।
विज्ञापन
वरुण धवन-मृणाल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। हाल ही में दोनों सितारे लखनऊ पहुंचे थे। वहां, से लौटते हुए एयरपोर्ट पर वरुण धवन की एक महिला प्रशंसक ने उनसे एक गुजारिश की। वरुण धवन ने फैन के आग्रह पर क्या किया? जानिए

विज्ञापन


Samwad 2026: ‘क्रिटिक कौन हैं? ऑडियंस ही माई-बाप है’; संवाद के मंच पर बोले वरुण, ट्रोलिंग पर बोलीं मृणाल ठाकुर

महिला फैन ने की फोटो क्लिक कराने की गुजारिश
मृणाल ठाकुर और वरुण धवन बीते दिन 19 मई को लखनऊ में आयोजित अमर उजाला संवाद में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान एयरपोर्ट पर वरुण धवन को देखकर उनकी महिला प्रशंसक ने उनसे एक तस्वीर की गुजारिश की। वरुण और मृणाल एयरपोर्ट की तरफ बढ़ रहे थे। इस दौरान महिला फैन वरुण धवन को देख चिल्लाने लगी, 'सर, सर...सर, प्लीज एक फोटो'। वरुण धवन की सिक्योरिटी ने महिला को रोक दिया। मगर, फैन की गुजारिश पर वरुण धवन मुस्कुराते हुए पीछे लौटे और महिला को गले लगा लिया। यह पल मृणाल ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

मृणाल ने लखनऊ पहुंचकर लिया गलौटी कबाब का स्वाद - फोटो : इंस्टाग्राम
लखनऊ में मृणाल ठाकुर ने लिया गलौटी कबाब का जायका
लखनऊ पहुंचकर मृणाल और वरुण धवन ने वहां के लोकल फूड का जायका लिया। मृणाल ठाकुर ने गलौटी कबाब का स्वाद चखा। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर कर लिखा है, 'आप लखनऊ आए और गलौटी कबाब नहीं खाए तो क्या खाक लखनऊ आए'।
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'है जवानी तो इश्क होना है'
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन और मृणाल ठाकुर के अलावा पूजा हेगड़े भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 21 मई को रिलीज होने वाला है। वहीं, यह फिल्म 05 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्देशन वरुण धवन के पिता और नामी निर्माता-निर्देशक डेविड धवन ने किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें