फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Ali Khan: कारोबारी, पत्रकार और ड्राइवर से भिड़ चुके सैफ अली खान, इस निर्देशक ने एक्टर को मारा था थप्पड़

Wed, 09 Apr 2025 01:53 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saif Ali Khan Fights: अभिनेता सैफ अली खान के साथ साल 2012 में हुआ झगड़ा अब सुर्खियों में है। इस मामले में मलाइका अरोड़ा के खिलाफ अदालत ने जमानती वारंट जारी किया था। ऐसे में जानते हैं कि सैफ अली खान का किन और लोगों से झगड़ा हुआ है। 
विज्ञापन
सैफ अली खान - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में मुंबई की एक अदालत ने अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला साल 2012 का है जब सैफ अली खान का मुंबई के एक होटल में एक कारोबारी से झगड़ा हो गया था। मलाइका इस मामले में गवाह थीं और वह मामले में गवाही देने अदालत नहीं पहुंचीं थीं। इस मामले की अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी। यह पहला मामला नहीं है जब सैफ अली खान का किसी के साथ झगड़ा हुआ था। कई दूसरे मौकों पर भी उनका लोगों के साथ झगड़ा हो चुका है। आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि सैफ अली खान का कब-कब झगड़ा हुआ है।
विज्ञापन

कच्चे धागे के सेट पर सैफ और टीनू का झगड़ा
1999 में आई फिल्म 'कच्चे धागे' में अजय देवगन के साथ सैफ अली खान थे। इस फिल्म के एक्शन सीन टीनू वर्मा ने डायरेक्ट किया था। शूटिंग के दौरान ही टीनू और सैफ का झगड़ा हो गया था। टीनू ने सैफ अली खान को चांटा मार दिया था। उन दिनों ये मामला सुर्खियों में आ गया था।
यह खबर भी पढ़ें: Ibrahim Ali Khan: लोगों को याद आ रहा सैफ अली खान का 1995 का झगड़ा, इब्राहिम से जुड़ा है मामला

1990 में कार चालक से झगड़ा
एक्टर कमल सदाना ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि 1990 में सैफ अली खान का एक ड्राइवर से झगड़ा हो गया था। दरअसल सैफ अली खान किसी पार्टी से लौट रहे थे। तभी सड़क पर एक ड्रइवर से झगड़ा हो गया। उन्होंने बताया कि सैफ अली खान और ड्राइवर ने एक दूसरे को दांत काटा। झगड़ा शांत होने पर दोनों ने टेटनस का इंजेक्शन लगवाया था।
यह खबर भी पढ़ें: Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा के खिलाफ फिर जारी हुआ जमानती वारंट, सैफ अली खान से जुड़ा है मामला

सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
1995 में सैफ और पत्रकार का झगड़ा
सैफ अली खान का साल 1995 में एक पत्रकार से झगड़ हो गया था। खबरें हैं कि एक पत्रकार ने सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर की अदाकारी के बारे में नकारात्मक बयान दिया था। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि पत्रकार ने फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' के बारे में कहा था कि अक्षय कुमार ने फिल्म में अभिनय से ज्यादा कुछ किया है। इसके बाद सैफ अली खान ने पत्रकार को पीटा था। बताया जाता है कि सैफ अली खान ने पत्रकार को मारा और उसकी मां को भी धक्का दिया।
विज्ञापन

सैफ के ऊपर घर में हमला
पिछले साल 16 जनवरी को सैफ अली खान के मुंबई वाले घर पर सुबह हमला हुआ। एक अनजान व्यक्ति ने उनके घर में घुस कर सैफ अली खान पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद सैफ अली खान घायल अवस्था में अपने बेटे तैमूर के साथ अस्पताल पहुंचे। हमले के तीन दिन बाद मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया। इस मामले की अभी बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में जांच चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें