फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Ali Khan: सैफ मामले पर मुंबई पुलिस का बड़ा बयान, CCTV में दिखे शख्स से मैच हुआ बांग्लादेशी आरोपी का चेहरा

Fri, 31 Jan 2025 01:13 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर जानलेवा हमले मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। फेशियल रिकॉग्निशन में  आरोपी का चेहरा सीसीटीवी में कैद चेहरे से मेल खाता है।

 
विज्ञापन
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के मामले में एक नई अपडेट सामने आई है। फेशियल रिकॉग्निशन में आरोपी का चेहरा सीसीटीवी में कैद चेहरे से मेल खाता है। शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। सोशल मीडिया नेटिजन्स द्वारा आरोपी के चेहरे और सीसीटीवी में कैद चेहरे को लेकर संदेह जताया गया था। 

 

विज्ञापन

मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद ही है आरोपी
शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने कहा, "गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद का चेहरा फेशियल रिकॉग्निशन में मैच कर गया है। परीक्षण के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा व्यक्ति और मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद एक ही व्यक्ति हैं।"


यह खबर भी पढ़ें: VD12-Vijay Deverakonda: विजय की जासूसी थ्रिलर फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा? भाग्यश्री बोरसे भी आएंगी नजर

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने जताया था संदेह
सोशल मीडिया पर अभिनेता पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी और सीसीटीवी में कैद आरोपी के चेहरे को लेकर यूजर्स संदेह जता रहे थे। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि आरोपी के फिंगरप्रिंट क्राइम स्पॉट से मिले  फिंगरप्रिंट से मेल नहीं खाते, जिसके बाद उसकी पहचान को लेकर और संदेह बढ़ गया।


यह खबर भी पढ़ें: Shahid Kapoor: तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया से लेकर शानदार तक, शाहिद के 10 वर्षों की फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड


जांच के दौरान कई गलत लोगों को लिया हिरासत में
जांच के दौरान पुलिस ने कई सारे गलत लोगों को भी हिरासत लिया। जिससे असली आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी संदेह बना रहा। मौजूदा समय में आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में  भेजा गया है। सैफ अली खान पर 16 जनवरी को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर में चोरी के प्रयास के दौरान एक शख्स ने कई बार चाकू से हमला किया था। इसके बाद अभिनेता को लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी कई सर्जरी की गईं और पांच दिनों के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें