फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Ali Khan: मां के इलाज के लिए पैसे नहीं, चली गई नौकरी...सैफ के हमलावर ने पुलिस के सामने किया वजह का खुलासा

Wed, 22 Jan 2025 01:34 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सैफ का हमलावर फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है, जिससे पूछताछ जारी है। इस बीच हमलावर मोहम्मद शहजाद उर्फ विजय दास बांग्लादेशी नागरिक ने सैफ अली खान के घर में घुसने के अपने कारणों के बारे में बताया।
विज्ञापन
सैफ पर हमला करने वाला आरोपी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोरी करने से पहले चोर को पता नहीं था कि यह सैफ अली खान का घर है। चोर ने सैफ के घर को बेतरतीब ढंग से चुना। वह बस किसी अमीर से चोरी करना चाहता था और लूट के पैसे लेकर बांग्लादेश भाग जाना चाहता था ताकि अपनी बीमार मां की मदद कर सके...ये बयान है उस चोर का, जो पुलिस के हवाले से बताया गया है। वह चोर बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के घर चोरी करने के इरादे से घुसा और अभिनेता पर लगातार चाकू से कई वार कर दिए। इस मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही हैं, इसमें नए खुलासे होते जा रहे हैं।

विज्ञापन

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ पर हमला करने वाला कैसे भारत में घुसा? किस तरह मिला सिम, पुलिस ने किया खुलासा

बेरोजगार था आरोपी
दरअसल, सैफ का हमलावर फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है, जिससे पूछताछ जारी है। इस बीच 30 वर्षीय हमलावर मोहम्मद शहजाद उर्फ विजय दास बांग्लादेशी नागरिक ने सैफ अली खान के घर में घुसने के अपने कारणों के बारे में बताया। चोर ने बताया कि उसने बॉलीवुड अभिनेता को उसकी आर्थिक तंगी के कारण लूटने की कोशिश की थी। उसे अपनी मां के इलाज के लिए पैसे की जरूरत थी और पिछले साल दिसंबर में उसकी हाउसकीपिंग की नौकरी चली गई थी, जिससे वह आर्थिक तंगी में फंस गया था।
Saif Ali Khan Attack Case: सैफ के घर के बाहर कड़ी सुरक्षा, 'सतगुरु शरण' के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

गरीबी के कारण अपनाया चोरी का रास्ता
मोहम्मद शहजाद ने अत्यधिक गरीबी के कारण सैफ अली खान के घर को निशाना बनाया, ताकि वह किसी अमीर व्यक्ति के घर चोरी कर सके। यह भी बताया गया कि अपराध को अंजाम देने के बाद वह बांग्लादेश भागने की फिराक में था। अधिकारी ने बताया कि अपराध की वजह यह थी कि 15 दिसंबर को ठाणे के एक रेस्टोरेंट में हाउसकीपिंग की नौकरी शहजाद को गंवानी पड़ी थी, जब मैनपावर एजेंसी के साथ उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था, जिससे वह लगभग दिवालिया हो गया था।
Saif Ali Khan: हमले के बाद पहली बार सामने आए सैफ अली खान, सकुशल पहुंचे घर; फैंस और मीडिया का जताया आभार

बचने के लिए सैफ पर किए चाकू से वार
इससे पहले, वह वर्ली के एक रेस्टोरेंट में काम करता था, जहां उसे 13,000 रुपये प्रति माह मिलते थे, जिसमें से वह 12,000 रुपये अपनी मां के इलाज के लिए बांग्लादेश भेजता था। पूछताछ के दौरान शहजाद ने कबूल किया कि उसने सैफ अली खान की पकड़ से बचने के लिए उनकी पीठ पर कई बार चाकू से वार किया। हमले के बाद वह खान के बांद्रा स्थित फ्लैट से भाग गया और बिल्डिंग के बगीचे में करीब दो घंटे तक छिपा रहा।
Saif Ali Khan Stabbing Case: हमलावर ने इसलिए सैफ अली खान की पीठ पर मारा चाकू, पुलिस ने बताया कारण
विज्ञापन

सैफ पर कैसे हुआ हमला
दरअसल, सैफ अली खान पर बुधवार देर रात उनके बांद्रा स्थित घर पर हमला हुआ। 30 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद ने कथित तौर पर चोरी की कोशिश के दौरान अभिनेता पर चाकू से हमला किया था। चोर की केयरटेकर के साथ भिड़त हुई, फिर बचाव करने आए सैफ की चोर के साथ हिंसक झड़प हुई। इस दौरान चोर ने लगातार चाकू से वार किए, जिसमें सैफ को छह जगह चोटें आईं। 
Saif Ali Khan: सो रहे थे सुरक्षा गार्ड, दीवार फांदकर अंदर घुसा हमलावर; सीन रिक्रिएट कर पुलिस ने किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें