पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचा था ड्राइवर
सैफ अली खान पर हुए हमले के बारे में पूछताछ के लिए भजन सिंह को मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन लाया गया था। पुलिस स्टेशन से बाहर आकर उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान भजन सिंह ने बताया कि उन्होंने सैफ अली खान को सही समय पर अस्पताल पहुंचा दिया था, लेकिन अब तक इस मामले में करीना कपूर या अभिनेता के परिवार के किसी सदस्य ने उनसे संपर्क नहीं किया है।
ऑटो ड्राइवर का बयान
पूछताछ के बाद ऑटो ड्राइवर ने कहा, 'मुझे बांद्रा पुलिस स्टेशन पूछताछ के लिए बुलाया गया था। मैंने उस रात पैसों के बारे में नहीं सोचा था। अभिनेता को सात से आठ मिनट के भीतर अस्पताल छोड़ने के बाद उनसे किराया नहीं लिया। करीना कपूर या किसी और ने अभी तक मुझसे संपर्क नहीं किया है। मेरी उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है।'
ड्राइवर को नहीं पता था कि घायल शख्स सैफ हैं
राणा ने राणा ने पहले कहा था कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि गुरुवार को खून से सना कुर्ता पहनकर उनकी ऑटो में चढ़ने वाला यात्री बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान था। ऑटो ड्राइवर ने कहा था, 'जिस व्यक्ति का सफेद कुर्ता खून से लथपथ था, वह ऑटो में चढ़ गया। मैंने देखा कि उसकी गर्दन और पीठ पर चोट थी, लेकिन हाथ पर चोट नहीं लगी थी। जब हम अस्पताल के गेट पर पहुंचे, तभी उन्होंने गार्ड को स्ट्रेचर लाने के लिए बुलाया और कहा कि वह सैफ अली खान हैं।'