फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saie Tamhankar: साई को रिलेशनशिप में मिला धोखा, बोलीं- ‘अपने पार्टनर को यह बताने की हिम्मत होनी चाहिए’

Sat, 26 Apr 2025 09:36 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saie Tamhankar On Relationship: अभिनेत्री साई तम्हणकर ने रिश्ते और धोखे के बारे में बात करते हुए बताया कि ऐसे वक्त में पार्टनर को क्या करना चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे रहे उनके रिलेशनशिप।
विज्ञापन
साई तम्हणकर - फोटो : इंस्टाग्राम-@saietamhankar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हालिया रिलीज ‘ग्राउंड जीरो’ में इमरान हाशमी के साथ नजर आईं अभिनेत्री साई तम्हणकर ने एक्टिंग से परे अपनी व्यक्तिगत जिंदगी, प्यार, विश्वासघात और धोखे को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने रोमांटिक रिलेशनशिप को प्रभावित करने वाले कुछ इमोशनल पैटर्न के बारे में भी अपने विचार रखे। 

साई को मिला रिश्ते में धोखा

विज्ञापन

हॉटरफ्लाई के साथ हालिया बातचीत में अभिनेत्री साई तम्हणकर ने अपने एक रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा, “हां, बेशक मुझे धोखा मिला है। कम उम्र में धोखा दिया गया था। मुझे लगता है कि मेरे जीवन में बहुत पहले मेरे बहुत बुरे रिश्ते रहे हैं। मैंने इससे बहुत कुछ सीखा है। मुझे यह भी लगता है कि एक व्यक्ति के साथ रहना थोड़ा अप्राकृतिक है। मेरा मानना है कि चीट करने पर खुले तौर पर वापस आकर अपने पार्टनर को यह बताने की हिम्मत रखो कि मैंने यह किया है। आप दोनों इसके साथ शांति बनाए रखें।”

यह खबर भी पढ़ें: Ground Zero Box Office Collection: पहले दिन बुरा रहा ‘ग्राउंड जीरो’ का हाल, एक्सपर्ट्स

साई ने बताया बहस के दौरान क्या करती हैं लड़कियां

विज्ञापन

बहस के दौरान अक्सर अनसुलझे मुद्दों के फिर से उभर आने पर साई का कहना है, “तब लड़की को हर लड़ाई में यह करने की जरूरत नहीं है। लेकिन लड़कियां ऐसा करती हैं। हर लड़ाई में, अगर कोई पुरानी बात है तो। मैंने भी यह किया है, इसलिए मैं यह कह रही हूं। वह ऐसा करती है, इसलिए ऐसा नहीं होना चाहिए। कमिटेड रिलेशनशिप में चिंता बनी रहने और धोखे का डर सा लगा रहने पर अभिनेत्री ने कहा, “जब कोई रिश्ता बनता है, तो वह बेचैनी या वह भावना अभी भी जीवित रहती है। लेकिन यह वाकई में दूरी नहीं होती है।” 

यह खबर भी पढ़ें: क्या है 'ग्राउंड जीरो' की सच्ची कहानी, कौन था गाजी बाबा, कैसे मारा ...

2013 में की शादी, दो साल बाद हो गईं अलग
साई तम्हणकर ने पहले विजुअल इफेक्ट आर्टिस्ट अमेय गोसावी से शादी की थी। दोनों ने 15 दिसंबर 2013 को शादी की, लेकिन 2015 में आपसी सहमति से अलग हो गए। हालांकि उन्होंने कभी भी अपने अलग होने का कारण सार्वजनिक रूप से नहीं बताया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें