अभिनेता शाहरुख खान का मुंबई के बांद्रा स्थित बंगला ‘मन्नत’ रिनोवेट किया जा रहा है। इसकी वजह से शाहरुख अपने परिवार गौरी खान, आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान के साथ पाली हिल के एक आलीशान डुप्लेक्स अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए हैं। इस अपार्टमेंट को अभिनेता ने किराए पर लिया है, जिसके लिए वह कथित तौर पर 24.15 लाख रुपये का किराया भी देते हैं।
शाहरुख के जाने से परेशान दुकानदार
इस बीच अभिनेता के जाने से उनके घर के आस पास के दुकानदारों और विक्रेताओं के बिजनेस में गिरावट आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी द्वारा पूछे जाने पर कि शाहरुख के यहां ना रहने से उनके बिजनेस पर क्या प्रभाव पड़ा है, इसके जवाब में उन्होंने बताया कि इससे बहुत फर्क पड़ा है।
यह खबर भी पढ़ें:
Kesari 2: यूट्यूबर ने लगाया 'केसरी 2' के लेखक पर चोरी का आरोप, दावा- कविता से कॉपी किए संवाद, दिखाया सबूत
दुकानदारों ने क्या कहा?
अभिनेता के चले जाने से आस पास के दुकानदार भी निराश हैं। इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए, एक आइसक्रीम विक्रेता ने कहा, ‘बहुत फर्क पड़ा है। अब शाहरुख रहते भी नहीं हैं और ये पब्लिक को पता चला गया है। तो पब्लिक कम आ रही है।’ एक अन्य विक्रेता ने कहा, ‘बहुत फर्क पड़ता है। पहले, पब्लिक आती थी और रुकती भी थी। अब जैसे ही उनको पता चला है कि वो नहीं रहते तो आना कम हो गया है। जो लोग आते हैं, जब उनको पता चलता है के एसआरके नहीं रहते तो वह ऑटो और टैक्सी को टर्न करा लेते हैं।’ विक्रेता ने आगे कहा, ‘शाहरुख हैं तो मन्नत है, नहीं तो ये कुछ भी नहीं है।’
यह खबर भी पढ़ें:
Zeenat Aman: रॉयल्स में नजर आएंगी जीनत अमान, 70 पार की ये अभिनेत्रियां भी बड़े पर्दे पर चला रहीं अभिनय का जादू
शाहरुख खान का वर्क फ्रंट
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता की आगामी फिल्म ‘किंग’ है। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना भी नजर आएंगी। हालांकि, शाहरुख के रोल के बारे में कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह फिल्म साल 2026 में रिलीज होगी।