फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaheer Sheikh Bday: पहले नहीं मिलता था काम, अब विदेश में 'शाहरुख खान' के नाम से मशहूर हैं शहीर शेख

Wed, 26 Mar 2025 08:56 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shaheer Sheikh Birthday: जम्मू व कश्मीर में पैदा हुए शहीर शेख ने भारत की टीवी की दुनिया में अपना नाम कमाया है। उनका काम भारत के बाहर विदेश में भी मशहूर है।
विज्ञापन
शहीर शेख - फोटो : इंस्टाग्राम @shaheernsheikh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'शुरूआत में हमें लगता था कि हम इंडस्ट्री के लिए अच्छे नहीं हैं। ऐसा नहीं है कि हम एक या दो ऑडिशन देते हैं और काम हो जाता, हमें अक्सर ऑडिशन देने होते हैं। एक वक्त में मुझे लगता था कि कुछ भी अच्छा क्यों नहीं हो रहा है, मैंने क्या गलत किया है? आखिर में मैं लोगों को शुक्रिया कहना चाहता हूं कि मैंने इतने टीवी शो किए। मुझे अच्छे मौके मिले।' ये शब्द किसी और के नहीं बल्कि टेलीविजन के जाने माने कलाकार शहीर शेख के हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनके बारे में।

विज्ञापन
Trending Videos

टीवी की दुनिया में बनाई पहचान
जम्मू व कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले शहीर शेख ने साल 2005 में 'सान्या' नाम के सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की। शहीर शेख ने साल 2009 में 'क्या मस्त है लाइफ' में काम किया। इस सीरियल में उन्होंने वीर मेहरा नाम के एक युवा का किरदान निभाया, जिसे संगीत और गिटार बजाना पसंद था। इसके बाद उन्हें 'झांसी की रानी' में नाना साहब के तौर पर देखा गया। शहीर शेख को साल 2011 में 'नव्या: नई धड़कन नए सवाल' में देखा गया। इसमें उन्होंने एक ऐसे लड़के किरदार अदा किया, जो दिखने में दूसरे लड़कों की तरह था लेकिन परंपरावादी था। इसके अलावा उन्होंने कई सीरियल्स में बेहतरीन किरदार अदा किए।
Sikandar Advance Booking: एडवांस बुकिंग में 'सिकंदर' की धीमी शुरुआत, जानें अब तक कितनी हुई कमाई?

शहीर शेख - फोटो : फोटो- अमर उजाला
'महाभारत' में अर्जुन के रोल के लिए की मेहनत
शहीर शेख को सबसे ज्यादा मकबूलियत तब मिली जब उन्होंने साल 2013 में 'महाभारत' में 'अर्जुन' का किरदार अदा किया। महाभारत में 'अर्जुन' का किरदार निभाने के लिए शहीर शेख ने आठ महीने तक ट्रेनिंग ली थी। इस दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया। हथियार चलाना सीखा और घुड़सवारी सीखी। महाभारत को बहुत सराहा गया। यह सीरियल सबसे ज्यादा देखे जाने वाले सीरियल में शामिल हो गया। सीरियल की इंडोनेशिया में भी खूब तारीफ हुई। महाभारत में सहकलाकार पूजा शर्मा के साथ उनकी कमेस्ट्री खूब जमी। पूजा शर्मा ने इसमें द्रौपदी का किरदार अदा किया था।

शहीर शेख - फोटो : इंस्टाग्राम @shaheernsheikh
विदेश में मशहूर हुआ शहीर का काम
शहीर शेख का सीरियल 'महाभारत' इंडोनेशिया में इतना मशहूर हुआ कि यहां उन्हें देश का शाहरुख खान कहा जाने लगा। 'महाभारत' में काम करने के बाद अर्जुन ने साल 2014 में इंडोनेशियन टेलीविजन में 'पनाह अस्मारा अर्जुन' में काम किया। इसके बाद 'सिंटा दी लंगित ताजमहल' से उन्हें इंडोनेशिया में शोहरत मिलनी शुरू हो गई। 2021 में शहीर शेख ने एक वेब सीरीज 'पवित्र रिश्ता: इट्स नेवल टू लेट' और कृष्णा चौधरी 'वह तो है अलबेला' में काम किया। शहीर शेख यहीं नहीं रुके वह साल 2024 में 'दो पत्ती' फिल्म में भी नजर आए।
Chhaava Collection Day 40: 600 करोड़ के कलेक्शन से बस इतनी दूर है ‘छावा’, जानिए 40वें दिन की कमाई
विज्ञापन

शहीर शेख की निजी जिंदगी
शहीर शेख 26 मार्च 1984 को जम्मू व कश्मीर के भदरवाह में पैदा हुए। उन्होंने अपनी शुरूआती तालीम हरि सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में हासिल की। उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई की। इसके बाद वह लॉ फर्म में काम करने लगे। यहां उन्होंने फोटोग्राफी की, फिर मॉडलिंग। इसके बाद अपने करियर में आगे बढ़ते गए। आज वह सबसे ज्यादा फीस लेने वाले टीवी कलाकारों में से एक हैं। शहीर शेख ने रुचिका कपूर से शादी की है। उनके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें