पोस्ट में सबा आजाद ने क्या लिखा?
ऋतिक रोशन के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए सबा आजाद ने इंस्टाग्राम पर लिखा 'तुम्हें देख कर मैं बहुत खुश हो जाती हूं। साल के सबसे अच्छे दिन के मौके पर मैं तुम्हारे लिए खुशी और सुकून भरे दिनों की दुआ करती हूं। तुम्हारी जिंदगी में वह दिन आएं जिनमें तुम और अच्छा करो। अपनी जिंदगी में तुम ऐसा काम करो जो तुम्हारी काबिलियत के लायक हो। तुम ऐसी किताबें पढ़ो, जो तुम्हें सोचने पर मजबूर करें। दुआ है कि तुम परिवार के साथ शांति से रहो। तुम्हें जन्मदिन मुबारक हो। मैं तुमसे प्यार करती हूं।'
पिता ने दी जन्मदिन की बधाई
इससे पहले ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने इंस्टाग्राम पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा ‘डुग्गू, हर साल तुमसे और ज्यादा प्यार करता हूं। जन्मदिन मुबारक हो।’ इस पोस्ट के साथ उन्होंने ऋतिक की बचपन की और अभी की एक तस्वीर को एआई से बनाकर शेयर किया है।
किस फिल्म की तैयारी कर रहे ऋतिक?
ऋतिक रोशन आखिरी बार कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म 'वॉर 2' में नजर आए थे। अब वे 'कृष 4' की तैयारी में जुटे हैं, जो प्री-प्रोडक्शन में है। इस सुपरहीरो फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होने वाली है। खास बात यह है कि ऋतिक इस फिल्म का निर्देशन भी खुद करेंगे, यानी यह उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म होगी।