फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ruslaan: भारी बारिश में फंसे एक्टर रुस्लान मुमताज ने दिखाया तबाही का नया मंजर, वीडियो शेयर कर फैंस से की अपील

Tue, 11 Jul 2023 11:43 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कुछ दिनों से सेलेब्स लगातार अपने फैंस से अपील कर रहे हैं कि इस समय वह कहीं भी घूमने जाने से बचें। अब टीवी एक्टर रुस्लान मुमताज भी मनाली में फंस गए हैं, अभिनेता ने वीडियो जारी कर वहां की हालत बताई है।
विज्ञापन
रुस्लान मुमताज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों भारी बारिश ने पूरे उत्तर भारत की स्थिति को बेहद खराब कर दिया है। दिल्ली समेत उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तबाही का नया मंजर देखने को मिल रहा है। लगातार बारिश होने और कई जगहों पर बादल फटने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। यह देखते हुए पिछले कुछ दिनों से सेलेब्स लगातार अपने फैंस से अपील कर रहे हैं कि इस समय वह कहीं भी घूमने जाने से बचें। अब टीवी एक्टर रुस्लान मुमताज भी मनाली में फंस गए हैं, अभिनेता ने वीडियो जारी कर वहां की हालत बताई है।

विज्ञापन

टीवी एक्टर रुस्लान मुमताज ने वीडियो शेयर कर दिया अपडेट
हाल ही में, टीवी एक्टर रुस्लान मुमताज भी मनाली में में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए पहुंचे थे, लेकिन एक्टर भी भारी बाढ़ की वजह से वहां फंस गए हैं। रुस्लान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शहर की सिचुएशन को लेकर अपडेट शेयर किया है। वीडियो में अभिनेता काफी परेशान नजर आ रहे हैं और अपने फैंस से अपील कर रहे हैं कि वह अभी किसी भी तरह के पहाड़ी इलाकों में जाने से बचें। 

OMG 2 Teaser: 'ओएमजी 2' का टीजर लॉन्च, महाकाल की आराधना में डूबे पंकज त्रिपाठी और भोले भंडारी बने नजर आए अक्षय

फैंस ने की यह अपील
अभिनेता ने अपने वीडियो में बताया कि मनाली को चंडीगढ़ से जोड़ने वाली सड़क बाढ़ के पानी के मेजर फ्लो की वजह से डूब गई है। अभिनेता की वीडियो में नजर आ रहा है कि पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। पानी के बढ़ते स्तर की वजह से सड़क के साथ-साथ उसके आसपास के छोटे कंस्ट्रक्शन भी डूब गए हैं। अभिनेता एक तस्वीर साझा कर लिखा,  ''मेरे पीछे की सड़क अब नहीं रही।'' इसके अगली पोस्ट में अभिनेता ने वीडियो साझा कर दिखाया कि कैसे चंद मिनटों में सड़क डूब गई। अभिनेता ने लिखा  'यह सड़क अब एग्जिस्ट नहीं करती है।'

Kusha Kapila: 'मुझे इन नालायक लोगों के साथ डील करना पड़ेगा', कुशा कपिला ने दिया ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब

विज्ञापन

वीडियो में दिखाया मनाली की स्थिति
अभिनेता ने वीडियो में कहा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस खतरनाक जगह पर बुरी तरह फंस जाऊंगा। यहां पर कोई भी नेटवर्क नहीं है। घर जाने का भी कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है। सारी सड़कें ब्लॉक है, जिस कारण मैं शूट भी नहीं कर पा रहा हूं। मैंने सामने से एक सुंदर जगह को भयानक होते देखा है। मुझे बिल्कुल समझ नहीं आ रहा है कि इसे देखकर मुझे खुश होना चाहिए या दुखी।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें