फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rupert Murdoch: 92 की उम्र में पांचवी शादी रचाने की तैयारी में रूपर्ट मर्डोक, प्रेमिका एलेना के साथ बसाएंगे घर

Fri, 08 Mar 2024 10:59 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rupert Murdoch - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक 92 साल की उम्र में शादी करने जा रहे हैं। यह उनकी पांचवी शादी होगी। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक  रूपर्ट मर्डोक ने यह एलान किया है कि वे जून में अपनी गर्लफ्रेंड एलेना झुकोवा से शादी करने की तैयारी में हैं। इससे पहले मर्डोक चार बार शादी कर चुके हैं। रूपर्ट मर्डोक ने अपनी नई प्रेमिका एलेना झुकोवा से सगाई कर ली है। 
विज्ञापन

2 of 5
Rupert Murdoch, Elena Zhukova - फोटो : सोशल मीडिया
काफी दिनों से ऐसी खबरें थी कि 92 साल के मर्डोक 67 वर्षीय रूसी महिला एलेना को डेट कर रहे हैं। एलेना पहले मॉलूक्यूलर बायोलजिस्ट रह चुकी हैं। पिछले वर्ष अप्रैल में मर्डोक और एलेना के बीच रिश्ते की खबर आई थीं। एलेना से रिलेशनशिप की खबरें आने से पहले रूपर्ड मर्डोक ने रेडियो होस्ट एन लेस्ली स्मिथ के साथ सगाई की थी। लेकिन, महीनेभर से भी कम समय में उन्होंने अपनी सगाई तोड़ दी। 
विज्ञापन

3 of 5
Rupert Murdoch - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक एलेना रूस से संयुक्त राज्य अमेरिका में आकर बस गईं। उनकी उम्र 67 वर्ष है। उनकी बेटी, दशा जुकोवा एक कला संरक्षक और उद्यमी हैं। उनकी शादी पहले रूसी एलीट क्लास और प्रीमियर लीग फुटबॉल क्लब चेल्सी के पूर्व मालिक रोमन अब्रामोविच से हुई थी। टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रूपर्ट मर्डोक और एलेना की शादी कैलिफोर्निया में मर्डोक के वाइनयार्ड और एस्टेट मोरगा में होगी। इससे जुड़े निमंत्रण पहले ही भेजा जा चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मर्डोक की मुलाकात जुकोवा से उनकी तीसरी पत्नी वेंडी डेंग की ओर से आयोजित एक बड़े पारिवारिक समारोह में हुई थी। 

4 of 5
Rupert Murdoch - फोटो : सोशल मीडिया
मर्डोक की चौथी शादी मॉडल जेरी हॉल से हुई थी। मर्डोक की पहली शादी एक ऑस्ट्रेलियाई फ्लाइट अटेंडेंट पेट्रीसिया बुकर से हुई, जिनसे उन्होंने 1960 के दशक के अंत में तलाक ले लिया। उनकी दूसरी शादी रिपोर्ट्स अन्ना तोरव से हुई और 1999 में इनका तलाक हो गया। फिर वेंडी डेंग से उनकी तीसरी शादी हुई और बाद में टूट गई। अपनी चार शादियों से मर्डोक के छह बच्चे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rupert Murdoch - फोटो : सोशल मीडिया
मर्डोक की सगाई की यह खबर उनकी उस घोषणा के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपने मीडिया साम्राज्य से हट रहे हैं। पिछले नवंबर में उन्होंने अपने मीडिया साम्राज्य का नियंत्रण अपने बेटे को सौंप दिया। मर्डोक की कंपनी न्यूज कॉर्प के पास वॉल स्ट्रीट जर्नल, फॉक्स न्यूज और स्काई न्यूज ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ पुस्तक प्रकाशक हार्पर कॉलिन्स सहित सैकड़ों स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डिजिटल समाचार आउटलेट हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी संपत्ति 8.96 अरब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें