फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार पर मुश्किलों का साया, क्या अपने सपनों को पूरा करने मुंबई जा पाएगी अनुपमा? सीरियल में आया नया ट्विस्ट

Sat, 15 Nov 2025 02:18 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rupali Ganguly Serial Anupamaa Update: सीरियल ‘अनुपमा’ में एक बार फिर से बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अनपुमा को अपने परिवार और सपनों के बीच में से किसी एक का चुनाव करना होगा। 

विज्ञापन
सीरियल 'अनुपमा' में रुपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम@starplus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘अनुपमा’ सीरियल की कहानी में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बन रहता है। जल्द ही एक बड़ा ट्विस्ट सीरियल में आने वाला है। सीरियल की लीड कैरेक्टर अनुपमा को अपने परिवार और डांसिंग के सपने के बीच एक को चुनना होगा। ऐसी मुश्किल घड़ी में अनुपमा क्या करेगी? 

विज्ञापन


परिवार पर आई एक बड़ी मुश्किल
सीरियल के एक प्रोमो में अनुपमा को मुंबई जाने का मौका मिलता है। उसे अपनी डांस टीम के साथ एक कॉम्पिटिशन में हिस्सा बनने का इंवाइट आया है। यह देखकर अनुपमा काफी खुश होती है। परिवार वाले भी खुश होते हैं। लेकिन अचानक यह खुशी छूमंतर हो जाती है। जब अनुपमा को अपने परिवार के एक सदस्य की मुश्किल के बारे में पता चलता है।

ये खबर भी पढ़ें: ‘अनुपमा’ और ‘तुलसी’ के बीच कड़ा मुकाबला, 44वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी; जानिए टॉप 5 में कौन हुआ शामिल
विज्ञापन


डांसिंग के सपने को भूल जाएगी अनुपमा
सीरियल के नए प्रोमो में अनुपमा देखती है कि उसके घर की सबसे कम उम्र की लड़की एक लड़के थप्पड़ मारती है, उसे धोखेबाज कहती है। यह देखकर अनुपमा हैरान हो जाती है। वह समझ जाती है कि परिवार का यह सदस्य किसी मुश्किल में है। अब अनुपमा क्या करेगी? क्या वह अपने परिवार के सदस्य की मदद करेगी? या फिर अपने सपने को पूरा करने के लिए डांस टीम के साथ मुंबई चली जाएगी। 
 


टीआरपी लिस्ट में टॉप पर सीरियल
हाल ही में 44वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में ‘अनुपमा’ ने पहले नंबर पर जगह बनाई है। वहीं सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ दूसरे नंबर पर रहा। इन दोनों सीरियल के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें