फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधवन ने फिर चौंकाया, 'रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट' के बाद इस फिल्म के लिए किया ट्रांसफॉर्मेशन; देखिए फर्स्ट लुक

Mon, 27 Oct 2025 12:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

R Madhavan Transformation: आर माधवन परदे पर जब कोई किरदार अदा करते हैं तो माधवन की अपनी पर्सनैलिटी कहीं गुम जाती है और किरदार बोल उठता है। यही उनकी अदाकारी की खासियत है। आगामी फिल्म 'जीडीएन' में भी उनका अंदाज नजर आने वाला है और झलक फर्स्ट लुक में दिख चुकी है।
विज्ञापन
जीडीएन में माधवन का लुक - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता माधवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जीडीएन' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह दरअसल, 'भारत के एडिसन' जी. डी. नायडू की बायोपिक है। इसका फर्स्ट लुक हाल ही में सामने आया है। फिल्म के टीजर में माधवन ने एक बार फिर अपने ट्रांसफॉर्मेशन से चौंका दिया है। उनका अंदाज कुछ ऐसा है कि अगर कोई न बताए तो यह पता लगाना मुश्किल है कि यह किरदार माधवन अदा कर रहे हैं।

विज्ञापन

बड़ा विजन और पक्का इरादा
आर. माधवन ने रविवार रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का टीजर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'जी.डी. नायडू की स्पिरिट अब ऑफिशियली सामने आ गई है। यह एक ऐसी कहानी है, जिसमें बेजोड़ विजन, बड़ा एम्बिशन और पक्का इरादा है। हम गर्व से G.D.N. का फर्स्ट लुक टीजर पेश करते हैं'।
 

यूजर बोले- 'कमाल हो आप मैडी'
आर. माधवन का फिल्म में लुक देख फैंस चौंक गए हैं और तारीफ में कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। एक यूजर ने लिखा, 'बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं मैडी'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हे भगवान, आप हर बार हर स्टैंडर्ड को पार कर जाते हैं, माधवन! एक और असाधारण चीज का इंतजार है'। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे अपनी आंखों पर ही यकीन नहीं हो रहा। एकदम शॉक में हूं। क्या कमाल इंसान हो आप'। एक यूजर ने लिखा, 'जोखिम उठाना कोई आपसे सीखे। हर नई फिल्म में आपको पहचान पाना बेहद मुश्किल होता है'।
विज्ञापन

अगले साल रिलीज होगी 'जीडीएन'
फिल्म 'जीडीएन' में आर. माधवन के साथ प्रियामणि, जयराम और योगी बाबू जैसे सितारे भी अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशन की कमान कृष्णकुमार रामकुमार के कंधों पर है। इसे वर्गीस मूलन पिक्चर्स ने ट्राईकलर फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। प्रोडक्शन टीम में अरविंद कमलनाथन सिनेमैटोग्राफर और क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। मुरलीधरन एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। बता दें कि इसके अलावा माधवन को अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के साथ 'दे दे प्यार दे 2' में भी देखा जाएगा। यह 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें