फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकेश चंद्रशेखर केस: 'कोर्ट को हल्के में न लें', नोरा नहीं हुईं पेश तो अदालत ने लगाई फटकार, जारी किया नया समन

Mon, 02 Nov 2026 02:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर नोरा फतेही चर्चा में हैं।
  • इस मामले में नोरा को आज 02 नवंबर को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होना था, मगर वे नहीं पहुंचीं।
  • इसके बाद अदालत ने नाराजगी जाहिर करते हुए एक नया समन जारी किया है। जानिए पेशी की अगली तारीख कब की मिली है?
विज्ञापन
सुकेश केस में नोरा फतेही को समन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

200 करोड़ की ठगी के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेकर से जुड़े इस मामले में अदालत ने नया आदेश दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को नोरा फतेही को सबूत के लिए सरकारी गवाह के तौर पर पेश होने के लिए नया समन जारी किया।

विज्ञापन

वह सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े एक एक्सटॉर्शन केस में गवाह हैं। स्पेशल जज गगनदीप सिंह ने नोरा फतेही को नया समन जारी किया। कोर्ट ने उन्हें 6 नवंबर को पेश होने का निर्देश दिया है।

Trending Videos

सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : X @ani_digital
आज पेश नहीं हुईं नोरा फतेही
बता दें कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने नोरा फतेही को इस मामले में गवाह के तौर पर पेश होने का आदेश दिया है। इससे पहले कोर्ट ने उन्हें 02 नवंबर 2026 को पेश होने के लिए समन जारी किया था। मगर, अभिनेत्री आज पेश नहीं हुईं। इसके बाद अदालत ने नोरा के व्यवहार पर सवाल उठाया है। साथ ही कहा कि वे कोर्ट को हल्के में न लें। नोरा की तरफ से उनके वकील ने अर्जी दी।

नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया-एएनआई
अदालत ने क्या कहा?
सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि नोरा फतेही को बुलाया गया है, लेकिन उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वे आ रही हैं या नहीं। उनके वकील पेश हुए और छूट के लिए अर्जी दी।

कोर्ट ने वकील को फटकार लगाई और कहा कि वह (नोरा) एक गवाह हैं और उन्हें यहां होना चाहिए था। कोर्ट ने कहा, 'उनका व्यवहार ठीक नहीं है। कोर्ट को हल्के में न लें'।
कोर्ट ने वकील से पूछा कि उन्हें कब बुलाया गया था। उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें 29 अक्टूबर को बताया गया था।
विज्ञापन

सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : ANI
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि नोरा फतेही का नाम इस मामले में दाखिल तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में गवाह के तौर पर शामिल है। इसी के चलते कोर्ट ने उन्हें अपना पक्ष रखने और गवाही देने के लिए तलब किया था। मगर, वे नहीं पहुंचीं। यह मामला कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े जबरन वसूली केस का है। 

यह केस कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये की रंगदारी वसूलने और उसके पैसे को वैध बनाने (मनी लॉन्ड्रिंग) से जुड़ा है। केस में अब तक नोरा फतेही, जैकलीन फर्नांडिस जैसे सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। मामले में जांच जारी है। 

ये भी पढ़ें- करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें