फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urvashi Rautela: उर्वशी के सनग्लास साइज पर रोजलिन खान ने उड़ाया मजाक, बोलीं- दुनिया की पहली एक्ट्रेस, जिसने..

Sat, 12 Apr 2025 02:14 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Urvashi Rautela: यूट्यूबर रोजलिन खान ने बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का उड़ाया मजाक। सोशल मीडिया पर उर्वशी का एक वीडियो वायरल है, उसी वीडियो पर रोजलिन ने कटाक्ष किया है।
विज्ञापन
उर्वशी रौतेला और रोजलिन खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉडल और यूट्यूबर रोजलिन खान ने अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का मजाक उड़ाते हुए उनके चश्मे के साइज पर व्यंग्य किया है। इसके अलावा उन्होंने और भी चीजों को लेकर उर्वशी पर सोशल मीडिया में कटाक्ष किया है। जानिए आखिर किस वजह से रोजलिन ने उड़ाया उनका मजाक?

विज्ञापन


रोजलिन ने उर्वशी पर क्या कमेंट किए?
रोजलिन खान एक स्टेज 4 कैंसर सर्वाइवर हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें रोजलिन ने उर्वशी रौतेला का एक वायरल वीडियो शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए यूट्यूबर ने लिखा कि दुनिया की पहली अभिनेत्री, जिसने पैपराजी को गिफ्ट के तौर पर खाली बैग दिए हैं और यह कहते हुए उन्होंने हंसने वाला इमोजी भी बनाया है। यही नहीं, आगे उन्होंने लिखा की अभिनेत्री उर्वशी के सनग्लासेस के साइज देखकर उनकी हंसी नहीं रुक रही है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Manoj Kumar: हरिद्वार में हुआ मनोज कुमार का अस्थि विसर्जन, परिवार के लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

क्या है उर्वशी का वायरल वीडियो?
सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई एयरपोर्ट पर दिख रही हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने हाथ में कई बैग लिए हैं, जिसे वहां मौजूद पैपराजी को दे रही हैं। सभी को बैग देते हुए वे बहुत खुश दिखाई दे रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री शूट पहने हुए हैं और एक सनग्लास भी लगा रखा है। 
 




यह खबर भी पढ़ें: Kennedy: ‘कैनेडी’ ने 10वें इंडी मीम फिल्म फेस्टिवल में मचाया धमाल, अनुराग कश्यप बोले- भारत में जल्द रिलीज होगी

एक नजर रोजलिन खान की ओर
रोजलिन खान अभिनेत्री और यूट्यूबर हैं, जो  कैंसर से जंग जीत चुकी हैं। रोजलिन खान ने स्टेज 4 कैंसर को मात दिया है और वह अब कैंसर जागरुकता अभियान भी चलाती हैं। वह एक ग्लैमरस मॉडल भी हैं, जो अपने बोल्ड लुक के लिए जानी जाती हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें