फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कॉमेडी शो के साथ वापस आ रहे रोवन एटकिंसन, नेटफ्लिक्स पर इस तारीख को होगा रिलीज

Tue, 14 Oct 2025 01:44 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Man VS Baby Release Date: हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रोवन एटकिंसन जल्द ही एक नए शो में नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें शेयर की गई हैं। आइए देखते हैं इसमें क्या है?
विज्ञापन
मैन वर्सेस बेबी - फोटो : नेटफ्लिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रोवन एटकिंसन अपनी जबरदस्त कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। वह उन चुनिंदा अभिनेताओं में शुमार किए जाते हैं, जो बिना कुछ कहे ही अपने अभिनय से लोगों को हंसा सकते हैं। उन्हें उनके चर्चित किरदार मिस्टर बीन के लिए भी जाना जाता है। वह जल्द ही एक नए शो के साथ आ रहे हैं।
विज्ञापन

नए शो में नजर आएंगे रोवन एटकिंसन
मशहूर अभिनेता रोवन एटकिंसन नेटफ्लिक्स पर जल्द ही अपने कॉमेडी शो 'मैन वर्सेस बेबी' के साथ वापस आ रहे हैं। यह सीरीज इस साल 11 दिसंबर को ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। सीरीज के चार एपिसोड होंगे।
 

मैन वर्सेस बेबी - फोटो : नेटफ्लिक्स
नेटफ्लिक्स ने एक्स पर दी जानकारी
नेटफ्लिक्स ने एक्स पर इस सीरीज का एलान करते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रोवन एटकिंसन एक बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में वह दो बच्चों के साथ हैं और दोनों को दूध पिला रहे हैं। एक और तस्वीर में वह बच्चे के साथ एक शॉपिंग मॉल में हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स यूके और आयरलैंड ने लिखा है 'शांत रात? शायद नहीं। रोवन एटकिंसन 'मैन वर्सेस बेबी' में वापस आ रहे हैं। सीरीज दिसंबर में आ रही है।'

यह खबर भी पढ़ें: 'कांतारा चैप्टर 1' फेम गुलशन इन हसीनाओं के साथ करना चाहते हैं तेलुगु डेब्यू, लाइव सेशन में फैन को दिया जवाब
विज्ञापन

मैन वर्सेस बेबी की कहानी
बताया जाता है कि इस शो में रोवन एटकिंसन एक हवेली की देखभाल करने वाली नौकरी छोड़कर एक स्कूल की केयर टेकर की जिम्मेदारी संभालते हैं। यहीं वह बच्चे की देखभाल करते हैं। शो में कॉमेडी का तड़का है। यह शो उनकी 2022 की हिट सीरीज 'मैन वर्सेस बी' की अगली कड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें