फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roshni Walia: आखिर जन्नत जुबैर ने रोशनी वालिया को क्यों नहीं दी थी जन्मदिन की बधाई? एक्ट्रेस ने किया ये खुलासा

Sat, 19 Jul 2025 12:08 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Roshni Walia About Jannat Zubair: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खबर सामने आ रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि अभिनेत्री रोशनी वालिया इंफ्लुएंसर जन्नत जुबैर से दुखी हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

विज्ञापन
रोशनी वालिया और जन्नत जुबैर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोशनी वालिया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' से चर्चा में हैं, जो जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब रोशनी वालिया को लेकर सोशल मीडिया पर एक खबर आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस अपनी करीबी दोस्त और इंफ्लुएंसर जन्नत जुबैर से नाराज हैं। चलिए जानते हैं आखिर राशनी वालिया ने क्या कहा। 

रोशनी वालिया ने जन्नत जुबैर पर क्या कहा? 

विज्ञापन

अभिनेत्री रोशनी वालिया हाल ही में फिल्मीज्ञान के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुईं। बातचीत में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जन्नत जुबैर को लेकर बात की, जो इंटरनेट पर वायरल है। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उनकी दोस्त जन्नत जुबैर ने उन्हें पहली बार बर्थडे पर विश नहीं किया। हालांकि, अभिनेत्री ने इसका एक चौंकाने वाला कारण बताया कि उन्हें पता चला कि इंफ्लुएंसर उस दौरान करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में मौजूद थीं और उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं थी। 

यह खबर भी पढ़ें: Chandaniya: प्रमोशन का हिस्सा थी आशीष चंचलानी की पोस्ट, एली अवराम के साथ गाना रिलीज; यूजर्स ने किया ट्रोल

विज्ञापन

एक नजर रोशनी वालिया के करियर पर 
रोशनी वालिया ने एक टीवी एक्ट्रेस के तौर पर पहचान बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की' से की थी। इसके बाद 'रिंगा रिंगा रोजेस' से लेकर कई टीवी धारावाहिकों में काम किया। अब एक्ट्रेस अजय देवगन अभिनीत 'सन ऑफ सरदार 2' में नजर आने वाली हैं। 


सन ऑफ सरदार 2 के बारे में

फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एनआर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा हैं। एक्शन कॉमेडी ड्र्मा फिल्म साल 2012 की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है। फिल्म में अजय देवगन, मृणाल ठाकुर और संजय मिश्रा होंगे। यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें